
बेटे ने ही पिता के हाथ पांव बांध की थी लूट की वारदात, पुलिस जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
जयपुर. ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में नौकर को बंधक बनाकर जौहरी के घर हुई लूट की वारदात को नौकर के बेटे ने ही अंजाम दिया था। पुलिस ने शनिवार को 72 घंटे में लूट की वारदात का खुलासा किया।
पुलिस ने घर में घुसकर नौकर को बंधक बनाकर करोड़ों रुपए की लूट मामले का पर्दाफाश कर शनिवार को तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में नौकर का बेटा है, जिसने लूट की वारदात की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट का माल भी बरामद किया है।
तीनों आरोपित गिरफ्तार
पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि लूट के मामले में आरोपी कालूराम उर्फ जीतू रैगर (22) निवासी बक्सावाला जेडीए कॉलोनी सांगानेर सदर हाल शांति विहार शिवदासपुरा, कृष्ण कुमार शर्मा उर्फ राजवीर उर्फ किशन (20) निवासी उदावाला सैथल दौसा हाल बिजासन नगर प्रथम बक्सावाला सांगानेर सदर और राजेश कुमार बैरवा (24) निवासी खजुरिया सदर टोंक हाल गोविन्द विहार बक्सावाला सांगानेर को गिरफ्तार किया गया है।
लूटे गए गहने व नकदी बरामद किए
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर लूटेरों को चिन्हि़त कर धर-दबोचा। जिनके कब्जे से वारदात में लूटा गया करोड़ों रुपए के गहने व नकदी बरामद किए गए है। बदमाश कालू राम रैगर पूर्व में भी चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। लूट की वारदात को योजना नौकर के बेटे कृष्ण कुमार शर्मा ने रची थी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर लूट में शेष रहे माल की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।
ये था मामला
दशहरा कोठी ब्रह्मपुरी निवासी पाईप करोबारी शिखर चंद के घर पर वारदात हुई थी। 22 मई की सुबह शिखर चन्द अपनी पत्नी के साथ मंदिर दर्शन के लिए गया था। घर पर मौजूद नौकर घासीराम को बाइक पर आए तीन बदमाशों ने चाकू की नोंक पर बंधक बनाया और अलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखे गहने व नकदी लूटकर फरार हो गए थे।
Published on:
25 May 2019 07:45 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
