
सांकेतिक तस्वीर
Jaipur Crime News: राजधानी जयपुर के बस्सी थाना इलाके से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। पुलिस ने ठगी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस को भी मामला पूरी तरह से समझ नहीं आ रहा है। एक मोबाइल नंबर जो इस केस में मुख्य क्लू है, वह फिलहाल बंद आ रहा है। उसके बारे में भी पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह का मामला पहली बार ही सामने आया है।
नौ मार्च को सगाई हुई, 11 मार्च को दूल्हे के पास आया फोन
दरअसल बस्सी इलाके में रहने वाले गिर्राज नाम के एक युवक के साथ यह घटना हुई है। उसके बैंक खाते से 28 बार में दस लाख दो हजार रुपए निकाल लिए गए। जिस युवती से उसकी सगाई हुई थी, उसी युवती के नाम से फोन आया था। पुलिस को जो रिपोर्ट दी गई उसमें बताया गया कि उसकी सगाई सुमन नाम की युवती से हुई थी। लेकिन सगाई के दो दिन के बाद ही एक मोबाइल नंबर से फोन आया और उसने खुद को सुमन ही बताया। उसके बाद रूपए ट्रांसफर कराए गए। गिर्राज ने पुलिस को बताया कि वह बातों में आ गया और उसके खाते से रुपए जाते रहे।
पुलिस ने बताया कि खाते में से कई बार में पैसा निकाला गया है। फिलहाल इस बारे में जांच कर रहे हैं। लेकिन यह अपने तरह का अनोखा मामला है। दोनों पक्षों से भी बातचीत की जा रही है। परिवार के अन्य लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। जिस मोबाइल नंबर से फोन आया था उस नंबर के बारे में भी पूरी पड़ताल कर रहे हैं।
Updated on:
18 Apr 2025, 12:48 PM IST
Published on:
18 Apr 2025, 12:48 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.