19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

गोविंददेवजी के जलयात्रा, दर्शन करने उमड़ी भीड़

Govinddevji Mandir Jaipur: आराध्य गोविंददेवजी मंदिर में रविवार को जलयात्रा झांकी के दर्शन हुए। ठाकुरजी ने राजभोग झांकी के बाद रियासतकालीन चांदी के फव्वारे के बीच जलविहार किया।

Google source verification

जयपुर। शहर के आराध्य गोविंददेवजी मंदिर में रविवार को जलयात्रा झांकी के दर्शन हुए। ठाकुरजी ने राजभोग झांकी के बाद रियासतकालीन चांदी के फव्वारे के बीच जलविहार किया।

जलयात्रा उत्सव के दौरान ठाकुरजी को रियासतकालीन चांदी के फव्वारे के बीच करीब 15 मिनट तक जलविहार कराया गया। झांकी के दौरान सुगंधित जल की धारा प्रवाहित की गई। वहीं ठाकुरजी को झीनी सफेद धोती और दुपट्टा धारण करवाया गया। ठाकुरजी के चंदन शृंगार किया गया। वहीं ऋतु फलों का भोग लगाया गया।

4 जून को ज्येष्ठाभिषेक
गोविंददेवजी मंदिर प्रवक्ता मानस गोस्वामी ने बताया कि ज्येष्ठ माह में ठाकुरजी के जलयात्रा झांकी के दर्शन हो रहे है। अब 24 मई को दोपहर 12.30 से 12.45 बजे तक जलयात्रा झांकी के दर्शन होंगे इसके बाद 30 मई और 3 जून को दोपहर 12.30 से 12.45 बजे तक ठाकुरजी जलविहार करेंगे। वहीं एकादशी पर 31 मई को शाम 5 बजे से 5.30 बजे तक जलयात्रा झांकी के दर्शन होंगे। 4 जून को दोपहर 12.30 बजे से एक बजे तक ज्येष्ठाभिषेक होगा।