
फिरोजाबाद से हथियार लेकर बेचने आया था जयपुर, पुलिस ने दबोचा
भांकरोटा थाना पुलिस ने सिरसी रोड़ के मामा की ढाणी के पास अवैध हथियार बेचने की फिराक में घूम रहे शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा व चार जिंदा कारतूस बरामद किए है।
डीसीपी (पश्चिम) वंदिता राणा ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की ओर से ऑपरेशन आग 'एक्शन अगेंस्ट गन' चलाया जा रहा है। इसके तहत अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ धरपकड़ करने के निर्देश दिए थे। कांस्टेबल कृष्ण चंद को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि एक लडक़ा यूपी का रहने वाला है जो फोन पर हथियार बेचने की बात कर रहा है उसके पास हथियार होने की पूरी संभावना हैं। सूचना पर बिंदायका पुलिस चौकी प्रभारी छगनलाल व टीम ने सिरसी रोड़ के मामा की ढाणी के पास पेड़ों के नीचे एक युवक खड़ा था जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की तो पुलिस ने युवक को पकडक़र पूछताछ व चैक किया तो उसके पास एक देशी पिस्टल व एक देशी कट्टा व चार जिंदा कारतूस मिले। जिस पर पुलिस ने युवक को गिरफतार कर हथियार जब्त किए। भांकरोटा थानाधिकारी रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद अजीम (22) पुत्र खलील अहमद उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद, लेबर कॉलोनी हाल सिरसी रोड़ के रोजवुड अपार्टमेंट के पास अस्थाई झुग्गी झोपड़ी का रहने वाला हैं। पुलिस ने उसके पास से एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा सहित चार जिन्दा कारतूत बरामद किए हैं। अवैध हथियार फिरोजाबाद यूपी से लाने की बात सामने आ रही है। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही हैं।
Published on:
12 Sept 2022 09:25 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
