‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में गणगौर उत्सव में नजर आएगी जयपुर की ज्वैलरी
कई वर्षों से टीवी पर दिखाया जा रहा सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आगामी दिनों में राजस्थान का प्रसिद्ध उत्सव गणगौर देखने को मिलेगा। जिसमें सभी कलाकार जयपुर के डिजाइनर्स के द्वारा तैयार किए गए कपड़े और ज्वैलरी में नजर आएंगे। गणगौर पूजा के लिए मूर्तियों का निर्माण भी परिवारजनों ने मिलकर किया है।