17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर // अब तत्काल मिलेगा विवाह प्रमाण पत्र

अब विवाह प्रमाण पत्र (Marriage Certificate) में हवामहल (Hawamahal) भी नजर आएगा। इसके साथ ही लोगों को रंगीन विवाह प्रमाण पत्र (Colorful Marriage Certificate) मिलेगा। मैरिज सर्टिफिकेट बनाने के लिए लोगों को अब फोटो लाने की जरूरत नहीं होगी। नगर निगम जयपुर में ही लोगों की फोटो खींची जाएगी। इस फोटो में दंपती के साथ हवामहल भी नजर आएगा।

2 min read
Google source verification
अब तत्काल मिलेगा विवाह प्रमाण पत्र

अब तत्काल मिलेगा विवाह प्रमाण पत्र,अब तत्काल मिलेगा विवाह प्रमाण पत्र,अब तत्काल मिलेगा विवाह प्रमाण पत्र

अब तत्काल मिलेगा विवाह प्रमाण पत्र

- विवाह प्रमाण पत्र के लिए नगर निगम में खिचेंगी फोटो
- चुकाना होगा 100 रुपए अलग से शुल्क

जयपुर। अब विवाह प्रमाण पत्र (Marriage Certificate) में हवामहल (Hawamahal) भी नजर आएगा। इसके साथ ही लोगों को रंगीन विवाह प्रमाण पत्र (Colorful Marriage Certificate) मिलेगा। मैरिज सर्टिफिकेट बनाने के लिए लोगों को अब फोटो लाने की जरूरत नहीं होगी। नगर निगम जयपुर में ही लोगों की फोटो खींची जाएगी। इस फोटो में दंपती के साथ हवामहल भी नजर आएगा। इसके लिए बुधवार को महापौर विष्णु लाटा ने यह नई शुरुआत की है। हालांकि अब लोगों को 100 रुपए का अतिरिक्त शुल्क चुकाना होगा। इसमें आवेदक को फोटो के साथ कलर विवाह प्रमाण पत्र मिलेगा।

नगर निगम के 5वें बोर्ड की 9वीं कार्यकारिणी समिति (ईसी) की बैठक में लोगांे को रंगीन विवाह प्रमाण पत्र देने और निगम कार्यालयों में ही उनकी फोटो खींचने का प्रस्ताव पास किया गया था। इसके तहत लोगों को स्मार्ट विवाह प्रमाण पत्र जारी करने का निर्णय किया गया। इसके लिए निगम कार्यालय में ही पति-पत्नी की संयुक्त फोटो खींचने और रंगीन विवाह प्रमाण पत्र तैयार कर देने का निर्णय लिया गया। अब महापौर विष्णु लाटा और रजिस्ट्रार प्रदीप पारीक ने बुधवार को निगम मुख्यालय में यह सुविधा शुरू कर दी है। इसके साथ ही सभी जोन कार्यालयों में फोटो खिंचने की सुविधा शुरू हो चुकी है। अब मैरिज सर्टिफिकेट के लिए आवेदकों को फोटो लाने की जरूरत नहीं होगी। निगम मुख्यालय के साथ जोन कार्यालयों में दंपती की फोटो हाथों हाथ क्लिक की जाएगी। दस्तावेजों की जांच करने के बाद कुछ ही देर में कलर फोटोग्राफ के साथ दंपती को मैरिज सर्टिफिकेट तैयार कर दे दिया जाएगा। निगम की इस व्यवस्था से मुख्यालय में विवाह प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे दंपती खुश नजर आए। उनका कहना था कि इस व्यवस्था से उन्हें बार-बार चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी। हालांकि मैरिज सर्टिफिकेट के लिए अब 100 रुपए अतिरिक्त शुल्क चुकाना होगा।

विवाह रजिस्ट्रेशन के लिए दंपती ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के पश्चात विवाह पंजीयन के लिए रजिस्टार कार्यालय में उपस्थित होने के लिए तारीख दी जाएगी। तय तिथि पर आवश्यक दस्तावेज सहित दंपती पहुंचकर प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। नई व्यवस्था शुरू होने से दंपती को अब युगल फोटो नहीं लाना होगा। कम्प्यूटर पर लगे कैमरे से दंपती का फोटो क्लिक किया जाएगा। इसके बाद सिस्टम से जुड़े कलर प्रिन्टर के माध्यम से विवाह प्रमाण पत्र का कलर प्रिन्ट प्राप्त होगा, जिस पर दंपती की फोटो होगी। विवाह रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन आवेदन भी किया जा सकता है।

जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रार प्रदीप पारीक ने बताया कि हर माह लगभग 40 हजार जन्म-मृत्यु एवं विवाह प्रमाण पत्र नगर निगम की ओर से जारी किए जाते हैं। पहचान पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र घर बैठे प्राप्त किए जा सकते हैं।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग