Jaipur Jungle Safari: जयपुर। जयपुर में जंगल सफारी के लिए पर्यटक टिकट बुक अब ऑनलाइन करा सकते हैं लेकिन यह सुविधा केवल तीन माह के लिए होगी। इसके अलावा जंगल सफारी, टाइगर व लेपर्ड रिजर्व के वीडियो, शॉर्ट मूवी और फोटो ज्यादा से ज्यादा सोशल साइट्स पर अपलोड किए जाएंगे। जिससे विदेशी सैलानियों की संख्या बढ़े।