3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

गौरांग महाप्रभु के जन्मोत्सव पर हुए बधाई गान

गौरांग महाप्रभु का 537 वां जन्मोत्सव रविवार को गोविंदपुरा रोपाड़ा, गोनेर रोड स्थित मंदिर श्री गोपालजी में धूमधाम से मनाया गया।

Google source verification

जयपुर. गौरांग महाप्रभु का 537 वां जन्मोत्सव रविवार को गोविंदपुरा रोपाड़ा, गोनेर रोड स्थित मंदिर श्री गोपालजी में धूमधाम से मनाया गया। गोविंददेवजी मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में वैष्णव मंडलियों ने हरिनाम संकीर्तन व बधाई गान किया।
मंदिर प्रवक्ता मानस गोस्वामी ने बताया कि गौरांग महाप्रभु के 537 वें जन्मोत्सव के तहत पिछले 2 माह से शहर के विभिन्न मंदिरों में कार्यक्रम हो रहे हैं। आयोजनों की श्रृंखला में आज गोविंदपुरा उर्फ रोपाड़ा के मंदिर श्री गोपालजी में कार्यक्रम हुआ। सुबह ठाकुर जी का अभिषेक कर नवीन पोशाक धारण कर व्यंजनों की झांकी सजाई गई। इसके बाद हरिनाम संकीर्तन के साथ बधाई गान हुए। इस मौके पर प्रसादी का आयोजन भी हुआ। गौरतलब है कि ठाकुर राधा गोविंददेवजी जयपुर आने से पहले 50 साल तक रोपाड़ा स्थित मंदिर में विराजमान रहे।