
जयपुर . फर्जीवाड़े से नौकरी पाने वाले अधिकारियों का खुलासा जांच में होने के बाद विभाग ने सभी को नौकरी से निकाल दिया। नौकरी जाते ही अपनी गलती मानने के बजाय कुछ लोगों ने विभाग की कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने एसीबी से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी। मामले की गम्भीरता देखते हुए कोर्ट ने उन्हें राहत नहीं दी। फर्जीवाड़ा देख अदालत ने मामले की मोनेटरिंग शुरू कर दी। एसीबी की जांच मेंआरोप सही पाए गए, तो अब अधिकारियों के साथ बिना योग्यता नौकरी पाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई का रास्ता खुल गया है।
इधर, 15 को निकलेगी आक्रोश रैली
दुकानोंं की आवंटन राशि जमा करवाने की तिथि में तीन माह घटाने के विरोध में मुहाना स्थित फल-सब्जी मंडी के व्यापारी १५ नवंबर को आक्रोश रैली निकालेंगे। इसके बाद मंडी समिति कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध में रविवार को मंडी परिसर में फल-सब्जी संयुक्त व्यापार संघ और मुहाना फल व्यापार संघ की अगुवाई में बैठक हुई। इसमें व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने चार सूत्री मांग पत्र के संबंध में व्यापारियों को आंदोलन की रणनीति से अवगत करवाया।
Published on:
12 Nov 2017 07:23 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
