3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2500 हेक्टेयर में आएगी योजना, शिवदासपुरा-बाड़ा पदमपुरा बनेगा नया आर्थिक केंद्र

ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के लिए शिवदासपुरा और बाड़ा पदमपुरा क्षेत्र में आरक्षित की गई जमीन पर जेडीए योजना लाएगा। 2500 हेक्टेयर में यह शहर का नया आर्थिक केंद्र होगा। इसमें आवासीय भूखंडों के अलावा व्यावसायिक और औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
2500 हेक्टेयर में आएगी योजना, शिवदासपुरा-बाड़ा पदमपुरा बनेगा नया आर्थिक केंद्र

2500 हेक्टेयर में आएगी योजना, शिवदासपुरा-बाड़ा पदमपुरा बनेगा नया आर्थिक केंद्र

जयपुर. ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के लिए शिवदासपुरा और बाड़ा पदमपुरा क्षेत्र में आरक्षित की गई जमीन पर जेडीए योजना लाएगा। 2500 हेक्टेयर में यह शहर का नया आर्थिक केंद्र होगा। इसमें आवासीय भूखंडों के अलावा व्यावसायिक और औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। जेडीए इस भूमि का लैंड यूज प्लान लागू करने की जल्द अधिसूचना जारी करेगा। जेडीए अधिकारियों की मानें तो नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने अधिसूचना जारी करने की स्वीकृति दे दी है। अधिकारियों का कहना है कि सर्वे में जहां आबादी बसी हुई है, वहां आवासीय प्रोजेक्ट आएंगे। जेडीए जमीन को अवाप्त नहीं करेगा।

ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए जमीन की थी आरक्षित
वर्ष 2004 में टोंक रोड स्थित शिवदासपुरा और बाड़ा पदमपुरा सहित आस-पास के क्षेत्र में करीब 2000 हेक्टेयर भूमि ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के लिए आरक्षित की थी। लेकिन वर्ष 2020 में इस एयरपोर्ट योजना को निरस्त कर दिया गया। इसके बाद जेडीए ने करीब 500 हैक्टेयर जमीन को और शामिल कर इस प्रोजेक्ट को तैयार किया है।


20 गांव की भूमि का लैंड यूज निर्धारित
इस परियोजना में 20 गांवों की भूमि का लैंड यूज निर्धारित किया गया है। इसमें शिवदासपुरा, बाड़ा पदमपुरा, बरखेड़ा, जयलालपुरा, गोपी रामपुरा, रायपुरिया, खुर्द, काठावाला, बिहारीपुरा, यारलीपुरा, जुझारपुरा, बल्लूपुरा, नागलपुरा और धर्मपुरा सहित अन्य गांव की जमीन इस योजना में शामिल हैं।


लैंड यूज का जो प्लान जेडीए ने भेजा था, उस पर राज्य सरकार ने मुहर लगा दी है। जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी। जिस क्षेत्र में जो लैंड यूज निर्धारित किया है, उसी के हिसाब से आगे योजनाएं विकसित हो सकेंगी।

-रवि जैन, जेडीसी

Story Loader