14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाइक पर जा रही महिला का युवकों ने बनाया वीडियो, फिर हुआ एेसा

बाइक पर पति के साथ जा रही एक महिला का पीछे से स्कूटी पर आए दो युवकों ने मोबाइल पर वीडियो बना लिया।
less than 1 minute read
Google source verification
crime

जयपुर। बाइक पर पति के साथ जा रही एक महिला का पीछे से स्कूटी पर आए दो युवकों ने मोबाइल पर वीडियो बना लिया। महिला व पति ने विरोध किया तो युवक भाग निकले। पीडि़त दम्पत्ति ने गांधी नगर थाने में मामला दर्ज कराया है।

सब इंस्पेक्टर अनिता वर्मा ने बताया कि प्रताप नगर निवासी महिला एक निजी अस्पताल में नर्स है। मंगलवार शाम पति के साथ बाइक पर घर लौट रही थी, तभी जेडीए सर्किल पर लालबत्ती में खडे रहने के दौरान नर्स ने देखा कि उनके पीछे स्कूटी पर खड़े दो युवक उसका वीडियो बना रहे थे। विरोध करने पर वे भाग गए। पुलिस स्कूटी के नंबर के आधार पर युवकों को तलाश रही है।