
भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारी पहुंची जयपुर के सिटी पैलेस, जानिए क्यों ?
जयपुर।
जयपुर का सिटी पैलेस विश्व में अपनी सुंदरता और वैभवता को लेकर अलग ही पहचान रखता है। जयपुर में आने वाला पर्यटक अगर सिटी पैलसे को नहीं देखे तो उसकी यात्रा अधूरी ही मानी जाती है। सांसद दीया कुमारी आज भी अपने परिवार सहित यही निवास करती हैं। भाजपा महिला मोर्चा की टीम भी शनिवार को सिटी पैलेस पहुंची।
राजसमंद सांसद व भाजपा प्रदेश महामंत्री दिया कुमारी जी को राजस्थान भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश प्रभारी बनने के उपरांत शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अल्का मूंदड़ा व महिला मोर्चा प्रदेश टीम द्वारा सिटी पैलेस जाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। दीया कुमारी नेसभी महिला मोर्चा प्रदेश पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान मूंदड़ा ने प्रदेश टीम के साथ सांसद से विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई साथ ही कांग्रेस के राज में महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की।
इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जयश्री गर्ग, पूजा अग्रवाल, प्रदेश मंत्री बादाम वर्मा, दीपा नाथावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी स्नेहा कम्बोज, कार्यालय मंत्री सुमन मीना, सोशल मीडिया संयोजक वर्तिका सैन, आईटी संयोजक शिखा बैद, महिला मोर्चा जयपुर शहर जिला अध्यक्ष अनुराधा माहेश्वरी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। आपको बता दें कि दीया कुमारी को महिला मोर्चा का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ने जिला प्रभारियों की भी घोषणा कर दी है। खुद मूंदड़ा जयपुर की प्रभारी बनी हैं। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने सभी संगठनात्मक नियुक्तियों को हरी झंडी दे रहे हैं। ताकि 2023 के चुनाव पर फोकस किया जा सके।
Published on:
22 Jan 2022 08:43 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
