
Rajasthan election 2023 विधानसभा चुनाव में उतरे प्रत्याशियों में कई आपराधिक छवि के लोग भी हैं। इनमें एक प्रत्याशी ऐसा है, जिसे जयपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर करार दे रखा है। झुंझुनूं से भाजपा प्रत्याशी निषीत कुमार उर्फ बबलू को लेकर यह जानकारी राजस्थान पुलिस ने अपनी वेबसाइट पर ऑनलाइन की हुई है।
निषीत के खिलाफ अलग-अलग थानों में अब तक 24 एफआईआर दर्ज हुई हैं, इनमें से कई गंभीर धाराओं में दर्ज है। ये मामले झुंझुनूं, चूरू व बीकानेर के अलावा जयपुर में मानसरोवर व शिवदासपुरा थाने में दर्ज हैं। इनमें से कई मामले निस्तारित हो चुके हैं, तो कई मामले अभी लम्बित हैं। यह जानकारी उनकी ओर से नामांकन पत्र में भी दी गई है।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में भाजपा ने आखिरी सूची में तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारे, इन्हें यहां से मिला टिकट
राजस्थान पत्रिका ने उनके शपथ पत्र में दी गई जानकारियों की पड़ताल की तो सामने आया कि निषीत कुमार का यहां मानसरोवर में रामचंद्र सर्कल के पास अस्थाई निवास है। यहां मानसरोवर थाना पुलिस ने निषीत को ऑनलाइन पोर्टल पर हिस्ट्रीशीटर बता रखा है। राजस्थान पुलिस की वेबसाइट पर मानसरोवर थाने के हिस्ट्रीशीटर में निषीत दसवें नम्बर हैं। पड़ताल की तो सामने आया कि निषीत कुमार के खिलाफ झुंझुनूं थाने में हिस्ट्रशीट खोली गई थी, जो यहां स्थानांतरित की गई थी। यहां निषीत पर निगरानी की जिम्मेदारी थानेदार विरेन्द्र सिंह को दी गई थी। हाईकोर्ट ने यह हिस्ट्रीशीट 23 अप्रेल को बंद करने के आदेश दिए थे। हालांकि पुलिस ने इसके बाद भी पोर्टल पर कोई बदलाव नहीं किया है। विरेन्द्र सिंह का कहना है कि फाइल झुंझुनूं से आई थी।
Published on:
06 Nov 2023 07:22 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
