4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेकेके में ‘सिद्धि धमाल’ और ‘सिरमौर नाटी’ लोक नृत्यों की मची धूम

जवाहर कला केंद्र ( JKK ) में चल रहे पिंकसिटी फेस्टिवल ( Pinkcity Festival In JKK ) में शनिवार को भारत के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभावान लोक कलाकारों की ओर से शानदार नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं। ( Traditional Dance )

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Abdul Bari

Jan 25, 2020

Traditional Dance In JKK Jaipur : Folk Dance Of Various States

Traditional Dance In JKK Jaipur : Folk Dance Of Various States

जयपुर
जवाहर कला केंद्र ( JKK ) में चल रहे पिंकसिटी फेस्टिवल ( Pinkcity Festival In JKK ) में शनिवार को भारत के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभावान लोक कलाकारों की ओर से शानदार नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं। दर्शकों ने यहां लोक संगीत व नृत्य का आनंद उठाया और प्रदर्शनी में स्थानीय दस्तकरों के बनाए उत्पाद भी खरीदे।

शानदार कोरियोग्राफी ने धूम मचा दी ( JAIPUR NEWS )


गुजरात के शब्बीर की ओर से पेश किए गए भारत के लोकप्रिय आदिवासी नृत्य ‘सिद्धि धमाल’ में कलाकारों के करतबों और शानदार कोरियोग्राफी ने धूम मचा दी। सफेद रंग से सजे चेहरे, मोतियों के आभूषण पहने व सिर पर पंख लगाए नर्तकों ने इस नृत्य रूप के पारंपरिक आकर्षण को मंच पर जीवंत कर दिया।

नृत्य का गहरा धार्मिक महत्त्व भी है ( Traditional Dance )

तो वहीं मध्य प्रदेश के रामसहाय पांडे पार्टी के ’राई’ नृत्य प्रदर्शन ने मध्य प्रदेश के समृद्ध लोकगीत व परंपराओं ने दर्शकों का मन मोह लिया। यह लोक नृत्य ’बेदिया’ जनजाति से उत्पन्न हुआ है और अभी भी उनकी विरासत का आंतरिक भाग है। इस नृत्य का अपना गहरा धार्मिक महत्त्व भी है।

‘सिरमौर नाटी’ की आकर्षक प्रस्तुति

इसके साथ ही राजेश एंड ग्रुप के गुजरात की राठवा जनजाति का नृत्य भी दमदार रहा। इसी प्रकार हिमाचल प्रदेश के जोगेंद्र सिंह हबी द्वारा देश के सबसे प्रसिद्ध लोक नृत्यों में से एक ‘सिरमौर नाटी’ की आकर्षक प्रस्तुति दी गई।

...दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए

दौसा के लाली मीणा द्वारा ‘हेला गायन (फड़ गायन), मुंबई के संतोष परब द्वारा ‘लावणी‘ और बांसवाड़ा के नारायण द्वारा ‘दांगड़ी‘ की लोक प्रस्तुतियां भी दी गई, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया। दोपहर की प्रस्तुतियों में ‘बैल नृत्य‘ जीवंत प्रस्तुति देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।

यह भी पढ़ें...

26 जनवरी से प्रार्थना सभा में होगा संविधान की प्रस्तावना का वाचन, मंत्री डोटासरा ने घोषणा कर बताई वजह...


धर्म कांटे पर गड़बड़झाले का भंडाफोड़, गुप्त कोड से करते थे वजन में फेरबदल, मामला दर्ज


व्यावसायिक ऋण के लिए आवेदन अब 15 फरवरी तक, ये इच्छुक परिवार कर सकते हैं आवेदन...

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग