5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jodhpur Advocate Murder: जयपुर में सड़क पर उतरे वकील, जुगराज सिंह की हत्या के बाद बढ़ रहा आक्रोश

जिला सेशन कोर्ट से हाईकोर्ट तक निकाली आक्रोश रैली, विधानसभा की तरफ बढ़े तो पुलिस ने बेरिकेट्स लगाकर रोका

less than 1 minute read
Google source verification
Jodhpur Advocate Murder: जयपुर में सड़क पर उतरे वकील, जुगराज सिंह की हत्या के बाद बढ़ रहा आक्रोश

Jodhpur Advocate Murder: जयपुर में सड़क पर उतरे वकील, जुगराज सिंह की हत्या के बाद बढ़ रहा आक्रोश

जयपुर। जोधपुर में वकील जुगराज सिंह की हत्या के बाद वकीलों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जयपुर सहित कई शहरों में वकीलों की ओर से सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। जयपुर में शुक्रवार को हजारों वकील सड़क पर उतरे। वकीलों ने जिला सेशन कोर्ट से वाहन रैली निकाली। यह वाहन रैली हाईकोर्ट तक पहुंची। वहीं हाईकोर्ट के वकीलों ने भी सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान वकीलों ने हाथ में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आगे बढ़ते गए।

जब वकील विधानसभा की तरफ बढ़ने लगे तो पुलिस ने बेरिकेटस लगाकर वकीलों को रोका। हालांकि पुलिस की ओर से पहले ही हाईकोर्ट और अंबेडकर सर्किल पर दो-तीन जगह बेरिकेटिंग कर दी गई थी। लेकिन जब वकील प्रदर्शन करते हुए विधानसभा की तरफ बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें बेरिकेट्स पर रोकने का प्रयास किया। इसके बाद वकीलों ने विधानसभा की तरफ नहीं जाने का निर्णय लिया।


वकीलों ने कहा कि आज प्रदेश में वकीलों की सुरक्षा को लेकर सरकार को गंभीरता दिखानी चाहिए। वकीलों पर हमले, हत्या जैसे संगीन मामले सामने आते है। ऐसे में वकील असुरक्षित माहौल में कैसे काम कर सकते है। दी डिस्ट्रीक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक शर्मा ने कहा कि सरकार से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग की जा रहीं है। लेकिन सरकार की ओर से अनदेखी की जा रहीं है। जिसे वकील समुदाय बर्दास्त नहीं करेगा। एसोसिएशन के महासचिव गजराज सिंह ने कहा कि अगर वकीलों की मांगें नहीं मानी गई तो हम अगली रणनीति तैयार करेंगे। जिसके आधार पर विधानसभा का घेराव किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग