28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan News : नए पशु खरीदने के लिए मिलेगा बिना ब्याज 1 लाख रुपए का ऋण : मंत्री जोराराम कुमावत

Rajasthan News : हनुमानगढ़ में सोमवार को गोगामेड़ी मेले का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने पशुपालकों को बताया कि सरकार नए पशु खरीदने के लिए बिना ब्याज 1 लाख रुपए का ऋण देगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 19 Aug 2024, 7:53 PM IST

Joraram Kumawat Said New Animals Buy Rs 1 lakh Loan Without Interest Available

पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत

Rajasthan News : हनुमानगढ़ में सोमवार को गोगामेड़ी मेले के शुभारंभ कार्यक्रम में पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने भजनलाल सरकर की योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा सरकार नए पशु खरीदने के लिए बिना ब्याज 1 लाख रुपए का ऋण देगी। पशुपालन, गोपालन, डेयरी तथा देवस्थान कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा की ऊंटनी के पहले बच्चे के पालन-पोषण के लिए मुख्यमंत्री ने 20 हजार रुपए के अनुदान राशि देने का ऐलान किया है। राजस्थान में रोजगार की दृष्टि से दूसरा सबसे बड़ा व्यवसाय पशुपालन है। राज्य सरकार ने दुधारू पशुओं के लिए बीमा की भी शुरुआत की है।

पूरे प्रदेश में 536 मोबाइल यूनिट की शुरुआत

मंत्री जोराराम कुमावत ने आगे कहा पशुपालक नए पशु खरीद सके इसके लिए गोपालक कार्ड बनाया जाएगा, जिसके माध्यम से पशुपालक 1 लाख रुपए तक का बिना ब्याज के लोन ले सकेंगे। मोबाइल यूनिट के माध्यम से पशुपालकों के घर जाकर पशुओं का इलाज किया जाएगा, इसलिए पूरे प्रदेश में 536 मोबाइल यूनिट की शुरुआत की गई है।

यह भी पढ़ें -

उदयपुर में हुई चाकूबाजी में जिंदगी की जंग हारा छात्र, बहन की राखी और दुआ भी न आई काम, जानें पूरा मामला

गौशाला में गायों के अनुदान में 10 फीसदी बढ़ोतरी

गाय को पूजने से घर में समृद्धि आती है, इसलिए सरकार ने हर पंचायत में गौशाला तथा प्रत्येक पंचायत समिति में नंदी शाला खोलने की घोषणा की है। जिसके लिए नई गौशाला हेतु गौशाला संस्था द्वारा 10 लाख रुपए राशि खर्च करने पर 90 लाख की आर्थिक सहायता दी जा रही है। गायों के लिए अनुदान में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।

बुजुर्गों को निशुल्क तीर्थ यात्रा करवा रहा है देवस्थान विभाग

देवस्थान विभाग द्वारा बुजुर्गों को निशुल्क तीर्थ यात्रा करवाई जा रही है, जिसमें हवाई जहाज से भी यात्रा करवाई जा रही है। मंत्री ने कहा कि हम आपकी सेवा में हमेशा तैयार है।

यह भी पढ़ें -

Gogamedi Fair : गोगामेड़ी मेले का शुभारंभ, करीब 40 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद