3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

कड़क मॉर्निंग में आज: बीएसएफ का स्थापना दिवस आज, राहुल गांधी उल्सा महासंगम में होंगे शामिल, एग्जिट पोल में 5 में से 2 राज्यों में भाजपा

राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम की वोटिंग पूरी हो चुकी है अब 3 दिसंबर को घोषित होंगे, लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल सामने आए है ...इसके मुताबिक 5 में से 2 राज्यों में भाजपा और 2 में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है...एक में क्षेत्रीय पार्टी सबसे बड़ी पार्टी की ओर बढ़ती दिख रही है...

Google source verification

आज है 1 दिसंबर और वार है शुक्रवार। पत्रिका की कड़क मॉर्निंग में आप सबका स्वागत है। तो चलिए सुनते है आज की बड़ी खबरें जिन पर रहेगी लोगों की नजर

आज कॉप-28 में हिस्सा लेने संयुक्त अरब अमीरात जाएंगे पीएम मोदी, पर्यावरण बदलाव को लेकर भारत के आगामी रोडमैप पर रखेंगे विचार

बीएसएफ का 59 वां स्थापना दिवस आज, कई मंत्री होंगे शामिल, हजारीबाग के मेरु स्थित सीमा सुरक्षा बल प्रशिक्षण केंद्र में होगा आयोजन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोच्चि के मरीन ड्राइव में महिला कांग्रेस की रैली, उल्सा महासंगमम में होंगे शामिल

केंद्र सरकार ने के नियमों के अनुसार आज से KYC प्रक्रिया के बिना नए सिम के कनेक्शन नहीं लिए जा सकेंगे साथ ही थोक में सिम कार्ड व्यावसायिक कनेक्शन के माध्यम से होंगे प्राप्त

इसके साथ जान लेते हैं अब तक की बड़ी खबरें कि कब कहां किसने क्या किया…………..

राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम की वोटिंग पूरी हो चुकी है अब 3 दिसंबर को घोषित होंगे, लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल सामने आए है …इसके मुताबिक 5 में से 2 राज्यों में भाजपा और 2 में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है…एक में क्षेत्रीय पार्टी सबसे बड़ी पार्टी की ओर बढ़ती दिख रही है…

NTA ने जेईई मेन 2024 एग्जाम के जनवरी सेशन की आवेदन तिथि बढ़ाते हुए 4 दिसंबर कर दी, पहले यह 30 नवंबर तक ही थी। विद्यार्थियों ने तारीख बढ़ाने का आग्रह नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से किया था।

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में शाम 5 बजे तक 63.94 फीसदी मतदान हुआ दर्ज

RBI के अनुमान से बेहतर रही आर्थिक विकास की रफ्तार, 2023-24 की दूसरी तिमाही में 7.6% रही GDP

अब वायुसेना की और बढ़ेगी ताकत, 97 तेजस फाइटर जेट और 150 प्रचंड हेलीकॉप्टर की खरीद को मिली मंजूरी