
marbal
अब तक 189 बोगस फर्म उजागर, 544 करोड़ की फर्जी बिलिंग
किशनगढ़ के कारोबारियों की 23 और बोगस फर्में आईं सामने
सेंट्रल जीएसटी विभाग ने फर्जीवाड़ा कर फर्म संचालित करने व क्रेडिट इनपुट अवैध रूप से हड़पने के मामले में गत दिनों चौथी बड़ी कार्रवाई की। सोमवार को कार्रवाई का खुलासा करते हुए विभाग ने बताया कि किशनगढ़ क्षेत्र के मार्बल कारोबारियों की 23 और बोगस फर्म सामने आई हैं। इसमें करीब 18 करोड़ की फर्जी बिलिंग कर 3.14 करोड़ का फर्जी क्रेडिट इनपुट उठाने का मामला आया है।
गत मई से अब तक विभाग चार बड़ी कार्रवाइयों में 189 बोगस फर्मों का खुलासा कर चुका है। इन फर्मों ने 544 करोड़ की फर्जी बिलिंग कर 96.14 करोड़ का गलत क्रेडिट इनपुट उठाया। इन फर्म के जरिए दक्षिण भारत से लेकर उत्तर भारत व राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र तक के विभिन्न शहरों के कारोबारियों के साथ व्यापार होना दर्शाया व बिलिंग कर फर्जी क्रेडिट इनपुट उठाया। ऐसे व्यापारियों के खिलाफ अब विभाग ने अलर्ट सरक्यूलर जारी किए हैं। इसके बाद उठाए गए क्रेडिट इनपुट की वसूली की कार्रवाई होगी।
कार्रवाई आंकड़ों की जुबानी
कार्रवाई चरण इकाई निरीक्षण फर्जी बिलिंग गलत क्रेडिट
6 मई 101 350 60 करोड़
21 मई 55 150 28 करोड़
10 जून 10 26 05 करोड़
27 जुलाई 23 18 3.14 करोड़
योग - 189 544 96.14 करोड़
96.14 करोड़ का गलत क्रेडिट इनपुट उठाया
अब तक विभाग चार बड़ी कार्रवाइयों में 189 बोगस फर्मों का खुलासा कर चुका है। इन फर्मों ने 544 करोड़ की फर्जी बिलिंग कर 96.14 करोड़ का गलत क्रेडिट इनपुट उठाया। इन फर्म के जरिए दक्षिण भारत से लेकर उत्तर भारत व राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र तक के विभिन्न शहरों के कारोबारियों के साथ व्यापार होना दर्शाया व बिलिंग कर फर्जी क्रेडिट इनपुट उठाया। ऐसे व्यापारियों के खिलाफ अब विभाग ने अलर्ट सरक्यूलर जारी किए हैं। इसके बाद उठाए गए क्रेडिट इनपुट की वसूली की कार्रवाई होगी।
Published on:
02 Aug 2022 11:48 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
