
Student Visa
Student Visa : विदेश में स्टडी का आप भी सपने देख रहे हैं तो विदेशी यूनिवर्सिटी में एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही स्टूडेंट को वीजा के लिए अप्लाई करना जरूरी होता है। हर देश में स्टूडेंट वीजा के अपने खास नियम बनाए हुए हैं। ज्यादातर देशों में स्टडी प्रोग्राम य कोर्स के आधार पर वीजा बनाए जाते हैं। सर्टिफिकेट या डिप्लोमा जैसे शॉर्ट टर्म कोर्स करने वाले स्टूडेंट शॉर्ट टर्म वीजा के लिए अप्लाई करते हैं। आइए जानते हैं क्या है अलग-अलग देशों में वीजा अप्लाई करने के नियम-
यूके के लिए स्टूडेंट वीजा
यूनाइटेड किंगडम में तीन तरह के स्टूडेंट वीजा एप्लीकेबल हैं। ये हैं एक शॉर्ट टर्म स्टडी वीजा, दूसरा स्टूडेंट वीजा और चाइल्ड स्टूडेंट वीजा। शॉर्ट टर्म स्टूडेंट वीजा ११ महीने के लिए ही मान्य होता है। हायर स्टडी के स्टूडेंट, स्टूडेंट वीजा के अप्लाई करते हैं।
यूएस के लिए स्टूडेंट वीजा
अमरीका में स्टूडेंट वीजा को चार कैटेगरी में बांटा गया है। ये एफ-1 वीजा, एम-1 वीजा, जी-1 वीजा और ईबी-5 वीजा है। एफ-१ वीजा हाईस्कूल और कॉलेज में पढऩे वाले स्टूडेंट्स को इश्यू किया जाता है। इसमें अंडरग्रेजुऐट और ग्रेजुएट, दोनों प्रोग्राम के स्टूडेंट्स शामिल होते हैं। एम-१ वीजा गैर शैक्षणिक या वोकेशनल स्टडी की पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स को इश्यू किया जाता है। ये प्रोग्राम आमतौर पर शॉर्ट टर्म या कॅरियर से रिलेटड होते हैं। तीसरा जी-1 वीजा एक्सचेंज विजिटर वीजा के तौर पर जाना जाता है। यह वीजा अमरीका में कार्यरत प्रोफे शनल्स के लिए होता है। ईबी-5 वीजा एक इमिग्रेशन प्रोग्राम है, जिसका उद्देश्य अमरीका में विदेशी निवेश को आकर्षित करने और आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने के साथ ही बाहरी छात्रों को वहां पढ़ाई के लिए बेहतर मौका उपलब्ध करवाना है।
ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टूडेंट वीजा
ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टूडेंट वीजा को आठ सबकैटेगरी में बांटा गया है, जिसमें वीजा की सबक्लास 570, सबक्लास 571, सबक्लास 572, सबक्लास 573, सबक्लास 574, सब क्लास 575, सबक्लास 576 और सबक्लास 580 है। इसमें इंग्लिश लैंग्वेज इंसेंटिव कोर्स के लिए सबक्लास 570 में वीजा का आवेदन करना होता है। प्राइमरी से सेकंडरी स्कूल की पढ़ाई के लिए सबक्लास 571 के तहत वीजा का आवेदन किया जाता है। वोकेशनल स्टडी और ट्रेनिंग के लिए स्टूडेंट को सबक्लास 572 में वीजा लेना होता है। ग्रेजुऐशन, मास्टर डिग्री या हायर एजुकेशन डिप्लोमा एवं एडवांस डिप्लोमा के लिए सबक्लास 573 में वीजा के लिए आवेदन किया जाता है।
Published on:
09 Sept 2023 10:09 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
