7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किर्गिस्तान में फंसे ‘राजस्थान’ के छात्र… दहशत में गुजार रहे दिन, देश नहीं छोड़ने पर हमले की दी चेतावनी

Kyrgyzstan Bishkek Violence: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में स्थानीय लोगों ने वहां पढ़ाई कर रहे पाकिस्तान और भारत के छात्रों पर हमला कर दिया। हमले के बाद से भारतीय छात्र काफी डरे हुए और दहशत में हैं। छात्र सोशल मीडिया पर भारत से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

Kyrgyzstan Mob Violence: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में स्थानीय लोगों ने वहां पढ़ाई कर रहे पाकिस्तान और भारत के छात्रों पर हमला कर दिया। इसमें पाकिस्तान के कुछ छात्रों की मौत हो गई। भारतीय छात्र भी घायल हो गए। हमले के बाद से भारतीय छात्र काफी डरे हुए और दहशत में हैं। छात्र सोशल मीडिया पर भारत से मदद की गुहार लगा रहे हैं। छात्रों ने अपने अभिभावकों को घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद से परिजन भी चिंतित हैं। कोटा के भी आधा दर्जन छात्र बिश्केक में एमबीबीएस कर रहे हैं। वे सकुशल हैं और अपने हॉस्टल में ही रह रहे हैं।

कोटा के परिजन ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से छात्रों की मदद करने का अनुरोध किया। परिजनों ने विधायक संदीप शर्मा से भी भेंटकर वहां के घटनाक्रम की जानकारी देकर मदद मांगी है। विधायक शर्मा ने लोकसभा अध्यक्ष से फोन पर बात कर परिजन की चिंता से अवगत कराया। कोटा के बच्चों की मदद के लिए लोकसभा अध्यक्ष का कैम्प कार्यालय सक्रिय हो गया है। उधर, लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से बात कर भारतीय छात्रों की मदद करने को कहा है।

परिजनों को भेजे वीडियो

बिश्केक में कोटा के छात्रों ने परिजनों को वहां के हालात के वीडियो भेजे हैं। इसमें उपद्रवी लोग हॉस्टल में घुसकर छात्रों पर हमला करते नजर आ रहे हैं। वहां के युवकों ने भारतीय छात्रों को भी चेताया है। किर्गिस्तान नहीं छोड़ने पर हमले की चेतावनी दी है। इससे परिजन बुरी तरह डरे हुए हैं। बिश्केक में रह रहे कोटा के एक छात्र ने बताया कि शनिवार शाम भारतीय विदेश मंत्रालय ने छात्रों से हॉस्टल से बाहर निकलने को मना किया है।

यह भी पढ़ें : फलोदी सट्टा बाजार बता रहा लोकसभा चुनाव का परिणाम! कांग्रेस को लेकर की ये बड़ी भविष्यवाणी

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग