जयपुर

भैरू के दरबार में… हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा ,श्रद्धालुओं को 350 क्विंटल चूरमे का प्रसाद वितरित

कलां के गांव कुहाड़ा स्थित छापाला भैरू बाबा मंदिर के 14वें वार्षिकोत्सव पर सोमवार को आयोजित मेले में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इस अवसर पर भैरू बाबा की मूर्ति का विशेष श्रृंगार कर दही-चूरमे का भोग लगाया गया।

2 min read
Jan 31, 2023

सतीश कुमार शर्मा
नारेहड़ा। ग्राम पंचायत कल्याणपुरा कलां के गांव कुहाड़ा स्थित छापाला भैरू बाबा मंदिर के 14वें वार्षिकोत्सव पर सोमवार को आयोजित मेले में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इस अवसर पर भैरू बाबा की मूर्ति का विशेष श्रृंगार कर दही-चूरमे का भोग लगाया गया। मेले में श्रद्धालुओं को 350 क्विंटल चूरमे की प्रसादी वितरित की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के बिजनौर से बसपा सांसद मलूक नागर रहे। अध्यक्षता राज्य के उच्च शिक्षा एवं गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव ने की। इस मौके पर विराटनगर विधायक इंद्राज गुर्जर व पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाणा ने भी संबोधित किया।

मेले के दौरान नीमकाथाना- कोटपूतली स्टेट हाईवे पर करीब 3 किलोमीटर तक दोनों ओर लंबा जाम लग गया जिसको पुलिसकर्मियों एवं मेला कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया। मेले में हेलीकॉप्टर से बार-बार पुष्प वर्षा की गई जो आकर्षण का केन्द्र रही। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने धमाल कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।

ये रहे उपस्थित
इस मौके पर भाजपा नेता मुकेश गोयल, दिनेश कमांडेंट, इंद्राज रावत, विक्रम छावड़ी, भामाशाह राकेश लोहिया, पूर्व विधायक रामचंद्र रावत, जिला पार्षद मंजू रावत, शंकर लाल कसाना, हंसराज पटेल, पूरणमल भरगड़, दाताराम गुर्जर, धूड़सिंह शेखावत, विष्णु चेतानी, खेतड़ी से इंजी धर्मपाल चौधरी, नागल चौधरी से सुंदर चौधरी, भाजपा नेता हीरालाल रावत, यादराम जांगल, अंकुर दायमा आदि उपस्थित रहे।

Published on:
31 Jan 2023 03:15 pm
Also Read
View All
किड्स कॉर्नर: चित्र देखो कहानी लिखो 64 …. बच्चों की लिखी रोचक कहानियां परिवार परिशिष्ट (28 जनवरी 2026) के पेज 4 पर किड्स कॉर्नर में चित्र देखो कहानी लिखो 64 में भेजी गई कहानियों में ये कहानियां सराहनीय रही हैं

आपकी बातः दिव्यांगजन को रोजगार देने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं?

Thar Desert: अरावली में 12 दरारों से खिसक रहा रेगिस्तान, राजस्थान की स्थिति चिंताजनक; जयपुर के लिए भी खतरा

जयपुर में सड़क हादसा, घायलों को देखकर मदद के लिए दौड़े विधायक बालमुकुंद आचार्य, SMS अस्पताल पहुंचाया

‘खेजड़ी बचाओ आंदोलन’ के समर्थन में उतरे अशोक गहलोत, भजनलाल सरकार से की ये बड़ी मांग

अगली खबर