रिसाव से पहले सड़क पर धमाके की आवाज भी आई और इसके बाद धुआं उठने लगी। गैस रिसाव होते ही पानी की लाइन डाल रहे मजदूर घबराकर दूर भाग गए, वहीं सड़क पर गुजर रहे वाहन भी भांकरोटा जैसे हादसे की आशंका से रुक गए। आस-पास के दुकानदार भी अपनी दुकानों से दूर हो गए। सूचना पर पहुंचे गैस कंपनी के तकनीकी विशेषज्ञों ने काफी मशक्कत के बाद गैस रिसाव पर काबू पाया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।