18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Hanumangarh / Hanumangarh News: गैस पाइपलाइन में धधक उठी आग, मचा हडकंप; जेल में बंद कैदियों की अटकी सांसें, 5 झुलसे

Hanumangarh News: गैस पाइपलाइन में धधक उठी आग, मचा हडकंप; जेल में बंद कैदियों की अटकी सांसें, 5 झुलसे

Hanumangarh News: घायलों को राजकीय उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां बंदियों का उपचार हुआ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Alfiya Khan

•

Updated: 26 Dec 2024, 2:42 PM IST

Gas pipeline leakage

Hanumangarh News: नोहर। उप कारागृह में बुधवार सुबह खाना बनाते समय गैस की पाइप निकलने से पांच बंदी झुलस गए। आग पर उसी समय काबू पा लिया गया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे में पांच बंदियों के हाथ-पैर झुलस गए। उन्हें तत्काल राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। आग लगने से एकबारगी तो जेल में हड़कम्प मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार उपकारागृह में बुधवार को सामान्य दिनों की तरह सुबह करीब 10 बजे खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान गैस की पाइप निकल गई। जिससे जलती गैस पाइप हवा में लहराने लगी। इससे वहां मौजूद पांच बंदी झुलस गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायलों को राजकीय उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां बंदियों का उपचार हुआ। उपचार के बाद सभी बंदियों को छुट्टी दे दी गई।

यह भी पढ़ें:  भारत बॉर्डर पर मारे गए घुसपैठिए का शव लेने से पाकिस्तान ने किया इनकार; BSF को मिला था पाक परिचय पत्र

हादसे में बंदी हरीश पुत्र मनोहर नाथ, अल्ला रखा पुत्र पप्पू खां, जयदीप पुत्र सुरेश कुमार, मांगीराम पुत्र रामकुमार व सतवीर पुत्र धर्मपाल आग से झुलस गए थे। जेलर पवन टाडा ने बताया कि गैस पाइप लीक की वजह से जेल मेस में यह हादसा हुआ था। पांचों बंदी अब नोहर जेल में सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें: New Year Party के लिए MDMA की तस्करी, 12 लाख रुपए की एमडी ड्रग्स के साथ तीन युवक गिरफ्तार