24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan: भारत बॉर्डर पर मारे गए घुसपैठिए का शव लेने से पाकिस्तान ने किया इनकार; BSF को मिला था पाक परिचय पत्र

Sri Ganganagar News: बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Alfiya Khan

•

Updated: 26 Dec 2024, 8:56 AM IST

bsf

श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में बीएसएफ के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को ढेर कर दिया। बीएसएफ के अधिकारिक हैंडल की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि एक पाकिस्तानी घुसपैठिया भारतीय सीमा में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था। जब उसे जवानों ने रोकने का कोशिश की तो वह आगे बढ़ने लगा। इस दौरान बीएसएफ जवानों ने उसे ढेर कर दिया। उसके पास कुछ पाकिस्तानी मुद्रा, सिगरेट का पैकेट और कुछ अन्य सामान मिला है।

पाकिस्तानी नागरिक काले रंग के पठानी सूट में

बताया जा रहा है कि यह घटना केसरीसिंहपुर क्षेत्र के गांव 1 एक्स सीमा की है। जहां रात के समय जवान गश्त कर रहे थे। इसी समय एक काले रंग के पठानी सूट में एक व्यक्ति अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश करने लगा। जब उसे रोका तो उसने अनसुना कर दिया। जिससे जवानों को फायरिंग करना पड़ा। वहीं मामले को लेकर केसरीसिंहपुर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।

पाकिस्तान ने शव लेने से किया इनकार

बीएसएफ अधिकारियों के साथ फ्लैग मीटिंग में पाक रेंजर्स के अधिकारियों ने घुसपैठिए का शव लेने से इनकार कर दिया। घुसपैठिए की उम्र 35 साल बताई गई है। बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

परिचय पत्र , दवाई, पाक करेंसी मिली

घुसपैठिए की तलाशी में उसके पास पाकिस्तान का परिचय पत्र, सिगरेट का पैकेट व लाइटर, दवाई तथा पाकिस्तानी मुद्रा मिली है। परिचय पत्र के आधार पर घुसपैठिए की शिनाख्त पाकिस्तान की मिंचनाबाद तहसील के गांव बहरामपुर के अब्दुल के रूप में हुई है। मृतक घुसपैठिए के शव को केसरीसिंहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की मोर्चरी में रखवाया गया है।

यह भी पढ़ें: ड्यूटी पर जाने वाला था BSF जवान, लेकिन गले पर राइफल रखकर चलाई गोली, मौके पर दम तोड़ा

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग