18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan News: New Year Party के लिए MDMA की तस्करी, 12 लाख रुपए की एमडी​ ड्रग्स के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Rajasthan News: New Year Party के लिए MDMA की तस्करी, 12 लाख रुपए की एमडी​ ड्रग्स के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Jaipur News: पुलिस ने उनके कब्जे से 103.71 ग्राम एमडीएमए (ड्रग) तीन मोबाइल जब्त किए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Alfiya Khan

•

Updated: 26 Dec 2024, 7:59 AM IST

जयपुर। नए साल के जश्न से पहले एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) की सूचना पर मंगलवार रात उदयपुर जिले की सुखेर थाना पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 103.71 ग्राम एमडीएमए (ड्रग) तीन मोबाइल जब्त किए हैं।

एडीजी (क्राइम) दिनेश एमएन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आदिल छीपा देहली गेट चितौड़गढ़, समीर छीपा आयड़ उदयपुर व अब्बू फैजान प्रताप नगर उदयपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 लाख रुपए मूल्य की 103 ग्राम एमडीएमए ड्रग बरामद कर ली।

आरोपियों में एक स्टूडेंट भी शामिल है। तीनों उदयपुर में नववर्ष पर होने वाली पार्टियों में सप्लाई के लिए ड्रग्स लेकर आए थे। एडिशनल एसपी आशाराम चौधरी की टीम को सूचना मिलने पर लोकेशन ट्रेस की तो सुखेर थाना इलाके में मिली। ऐसे में तुरंत वहां की टीम को सूचना देकर तीनों को पकड़वाया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने परिचित के पुत्र आसिफ की बाइक गिरवी रखकर ड्रग्स खरीदी थी।

यह भी पढ़ें: तस्करी का खेल: राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के लिए चित्तौड़गढ़ बन रहा ‘गेटवे ऑफ ड्रग्स’