14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होंठ फटने का कारण कहीं ये आदतें तो नहीं?

होंठ फटने की समस्या लगभग हर किसी के साथ होती है। कई बार तो यह परेशानी इतनी बढ़ जाती है कि होंठों से खून आने लगता है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kiran Kaur

Apr 13, 2018

lip care

आमतौर पर इसे रूखी हवाओं का प्रभाव माना जाता है लेकिन कई बार शरीर में विशेष प्रकार के विटामिन व पानी की कमी के कारण भी हो सकता है। ऐसे में लिप बाम या पेट्रोलियम जैली से भी कोई लाभ नहीं पहुंचता। इसके अलावा होंठों को चबाने या लंबे समय तक तेज धूप में रहने के कारण भी होंठ फट सकते हैं। ऐसा क्यों होता है और किन उपायों की मदद से इस समस्या में आराम पा सकते हैं, जानते हैं इस बारे में...

बार-बार जीभ लगाना
ऐसा लगभग हर किसी के साथ होता है कि जैसे ही लिप्स ड्राई होने लगते हैं, हम इन्हें जीभ से गीला करने लग जाते हैं लेकिन जैसे ही स्लाइवा होंठों से हटता है तो आपको फिर यह समस्या होने लगती है। इस स्थिति में होंठों से मॉइश्चर और भी कम हो जाता है। असल में हमारे स्लाइवा में एक ऐसा कैमिकल होता है, जो होंठों को और भी ड्राई बनाने का काम करता है।

सनबर्न होने पर
कई बार होंठ फटने का कारण सनबर्न भी हो सकता है। सनबर्न के कारण होंठ केवल फटते ही नहीं, बल्कि इनमें सूजन और लालिमा जैसी स्थिति भी हो सकती है। इसलिए जब भी तेज धूप में बाहर निकले तो होंठों पर भी संस्क्रीन जरूर लगाएं। कई बार विटामिन ए की अधिकता से भी होंठ फट सकते हैं। इस विटामिन के ज्यादा होने पर त्वचा में खुजली भी हो सकती है।

होंठ ड्राई न हों, इसके लिए खूब पानी पीएं और अपने साथ लिप बाम लेकर चलें। दिनभर में तीन से चार बार लिपबाम का प्रयोग किया जा सकता है।
समय-समय पर होंठों से डेड स्किन को हटाएं। इसके लिए गुनगुने पानी में एक पुराने ब्रश को डुबोएं और होंठों पर हल्के प्रेशर से रगड़ें। ऐसा करने से डेड स्किन हटेगी और पपड़ीदार होंठों की समस्या में आराम मिलेगा।
लिपबाम नहीं है तो होंठों पर शहद भी लगाया जा सकता है। यह स्किन को मुलायम बनाएगा।
होंठो की स्क्रबिंग करने के लिए शहद में चीनी मिलाएं और इससे मृत त्वचा को हटाएं। आपके होंठ मुलायम हो जाएंगे।
बादाम के तेल से रोजाना सुबह व शाम होंठों की मालिश करने से इनका फटना कम होता है।
इसके अलावा अपने खान-पान पर भी ध्यान दें और विटामिन बी12 से भरपूर चीजें लें। इसके लिए
गाजर, पपीता, आम, खरबूजा, शिमला मिर्च और ब्रोकली आदि को अपनी डाइट में खास तौर पर शामिल करें।