
sachin pilot ashok gehlot
जयपुर। सचिन पायलट कैंप के विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने कहा कि पंजाब की तर्ज पर राजस्थान में भी पायलट की आवाज सुनी जाए। सोलंकी ने सवाल उठाया कि पंजाब में 10 दिन में ही सिद्धू और कैप्टन की बात सुन ली लेकिन राजस्थान में 10 महीने बाद भी कोई बात नहीं सुनी जा रही है।सोलंकी ने कहा कि कांग्रेस के आम कार्यकर्ताओं को राजनीतिक नियुक्तियां मिलनी चाहिए। सत्ता का विकेंद्रीकरण भी जल्द होना चाहिए। सोलंकी ने यह भी कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं का भला मत करो लेकिन अपने ही कार्यकर्ताओं को तो राजनीतिक नियुक्तियां दें। पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने वाला कार्यकर्ता दुखी है।मंत्रिमंडल का भी जल्द से जल्द विस्तार होना चाहिए, जिससे कि जनता के काम और ज्यादा हों
गावडिया बोले, देरी से कार्यकर्ता निराश —
पूर्व डिप्टी सीएम पायलट से मिलने के बाद विधायक मुकेश भाकर और रामनिवास गावड़िया ने कहा कि पेट्रोल डीजल की दरों के खिलाफ कल होने वाले प्रदर्शन को लेकर हुई चर्चा हुई है।इसके साथ ही स्व. राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर दौसा में लोग कार्यक्रम करेंगे। हम लोग अपने जिले और ब्लॉक में रहकर श्रद्धांजलि देंगे। उन्होंने कहा कि हम लोग पायलट के साथ मजबूती से खड़े हैं। आलाकमान को मसले सुलझाने चाहिए। राजनीतिक नियुक्तियों में हो रही देरी से कार्यकर्ता निराश हो रहे हैं।हम कांग्रेस में हैं कांग्रेस में रहकर ही आवाज उठाएंगे।कांग्रेस नेता भंवर जितेंद्र सिंह ने सोच समझ कर ही बात कही होगी। पांच साल संघर्ष करने वाले नेताओं-कार्यकर्ताओं की आवाज को उन्होंने बुलंद किया है।
Published on:
10 Jun 2021 04:23 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
