
Lok Sabha Election 2024 : भाजपा ने मेनिफेस्टो कमेटी का किया ऐलान, वसुंधरा सहित राजस्थान के इन दो और नेताओं को किया शामिल
RJ Lok Sabha Election 2024 : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को मेनिफेस्टो कमेटी का ऐलान कर दिया। कमेटी में 27 सदस्यों को शामिल किया गया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह समिति की अध्यक्षता करेंगे।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संयोजक होंगी, जबकि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सह-संयोजक होंगे। समिति में अलग-अलग राज्यों के वरिष्ठ भाजपा नेताओं और मंत्रियों को शामिल किया गया है। समिति में राजस्थान से प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और भूपेंद्र यादव को सदस्यों के रूप में शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें : Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान में 25 सीटों पर कितनी महिलाओं को मिला टिकट, इस पार्टी ने तोड़ा रेकॉर्ड
उल्लेखनीय है कि देश में आम चुनाव 7 चरणों में होंगे, जो 19 अप्रेल से शुरू होकर 1 जून को समाप्त होंगे। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून को घोषित होंगे। राजस्थान की 25 सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश में पहले चरण का मतदान 19 अप्रेल को 12 सीटों के लिए होगा, जबकि बाकी 13 सीटों के लिए दूसरा चरण 26 अप्रेल को होगा।
Updated on:
30 Mar 2024 04:45 pm
Published on:
30 Mar 2024 04:31 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
