9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान में 25 सीटों पर कितनी महिलाओं को मिला टिकट, इस पार्टी ने तोड़ा रेकॉर्ड

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहली चुनाव समिति की बैठक में राजस्थान में ज्यादा महिलाओं को टिकट देने की हिदायत का असर है कि पिछले चुनावों के मुकाबले भाजपा ने इस बार महिलाओं को टिकट देने के सारे रेकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

2 min read
Google source verification
women_candidates.jpg

अरविन्द सिंह शक्तावत
Women Representation Lok Sabha: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहली चुनाव समिति की बैठक में राजस्थान में ज्यादा महिलाओं को टिकट देने की हिदायत का असर है कि पिछले चुनावों के मुकाबले भाजपा ने इस बार महिलाओं को टिकट देने के सारे रेकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

प्रदेश में अब तक घोषित 24 में से पांच सीटों पर भाजपा ने महिलाओं को प्रत्याशी बनाया है। एक सीट पर प्रत्याशी की घोषणा अभी बाकी है। भाजपा ने राजस्थान में इस चुनाव को छोड़ दें तो पिछले चार लोकसभा चुनावों में सबसे ज्यादा चार सीटों पर महिलाओं को टिकट 2004 लोकसभा चुनाव में दिए थे। वहीं, 2019 के चुनावों में पार्टी ने तीन महिलाओं को अपना प्रत्याशी बनाया था। इस बार जब मार्च के पहले सप्ताह केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। पीएम नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के नाम देखे उनका पहला सवाल यही था कि महिलाओं के नाम कहां है? पहली सूची में पन्द्रह में से मात्र एक सीट पर ही महिला का नाम घोषित किया गया था पीएम के निर्देश के बाद पार्टी ने तुरंत अपनी रणनीति में बदलाव किया और बाकी बची हुई दस सीटों पर महिला प्रत्याशी तलाशने शुरू कर दिए।

इसी का परिणाम है कि राजस्थान की दूसरी और तीसरी सूची में अब तक घोषित कुल 9 उम्मीदवारों में से चार महिलाओं को टिकट दिया गया है। प्रमुख बात यह है कि इन पांच में से मात्र एक ही महिला ऐसी है, जो पहले भी सांसद रह चुकी है और सांसद का चुनाव लड़ चुकी है। बाकी की चार महिलाएं पहली बार ही सांसद का चुनाव लड़ेंगी। इन चार महिलाओं में से तीन ने तो विधायक का चुनाव भी नहीं लड़ा।

5 लोकसभा चुनावों में भाजपा महिला
2004 झुंझुनूं, सवाईमाधोपुर, उदयपुर, जालोर सीट से महिलाओं को प्रत्याशी बनाया।
2009 अलवर, अजमेर,नागौर लोकसभा सीट से महिलाओं को प्रत्याशी बनाया।
2014 झुंझुनूं में महिला को प्रत्याशी बनाया।
2019 राजसमंद,दौसा और भरतपुर सीट से महिला को प्रत्याशी बनाया।
2024 अब तक घोषित 24 प्रत्याशियों में से जयपुर शहर से मंजू शर्मा, करौली-धौलपुर से इंदु देवी जाटव, श्रीगंगानगर से प्रियंका बालान, राजसमंद से महिमा कुमारी और नागौर सीट से ज्योति मिर्धा को महिला प्रत्याशी बनाया है।

यह भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री के पास नहीं कोई वाहन, सम्पत्ति का ब्यौरा जानकर हो जाएंगे हैरान

कांग्रेस में कम हो गई महिलाएं
पिछले चुनाव में कांग्रेस ने नागौर, जयपुर शहर, जयुपर ग्रामीण और दौसा से महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा था। चारों ही चुनाव हार गई। इस बार कांग्रेस ने पाली, झालावाड़-बारां और भरतपुर लोकसभा सीट से महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा है। पार्टी ने अब तक 24 सीटों पर उम्मीदवार तय किए हैं। इनमें से 22 पर कांग्रेस ने और दो पर गठबंधन ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं।