
16वीं लोकसभा में सबसे अधिक मतों से विजयी हुए बोहरा, जाने उनका राजनीतिक और पारिवारिक जीवन
जयपुर। भाजपा ने प्रदेश की 16 सीटों पर लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जयपुर शहर से एक बार रामचरण बोहरा पर विश्वास जताया गया है। बोहरा 16वीं लोकसभा में राजस्थान की सभी लोकसभा सीटों में सर्वाधित मतों से विजयी हुए सांसद रहे हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी कांग्रेस के उम्मीदवार महेश जोशी को पांच लाख 39 हजार 345 मतों से पराजित किया था। इसी के चलते पार्टी ने उन्हें जयपुर शहर सीट से दूसरी बार प्रत्याशी बनाया है।
शुरुआती जीवन
रामचरण बोहरा का जन्म 01 अगस्त, 1956 को जयपुर में हुआ। बोहरा ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से हायर सैकण्डरी की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनके पिता मोतीलाल बोहरा और माता का नाम शान्ति देवी बोहरा है। बोहरा स्वयं एक व्यवसायी है। वर्ष 1974 में उनका विवाह ललिता बोहरा से हुआ। उनकी पत्नी कभी एक साधारण गृहिणी है, उन्होंने कभी राजनीति में सक्रियता नहीं दिखाई।
दोनों बेटे हैं सहयोगी
रामचरण बोहरा के दो बेटे राहुल और अक्षय बोहरा है। राहुल राजनीति में पिता के बैकहैण्ड सहयोगी के रूप में भूमिका निभाते हैं। वे सदा पिता के साथ राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वहीं अक्षय ज्यादातर खुद के व्यवसाय में ही व्यस्त रहते हैं।
राजनैतिक कैरियर...
—वर्ष 1995 से 2000 तक जिला प्रमुख
—वर्ष 2000 से 2004 तक जिलाध्यक्ष
—17 जिलों के प्रभारी रहे
—आजीवन सहयोग नीधि का राज्य समन्वयक रहे
—संगठन में सचिव, महासचिव पद की जिम्मेदारी संभाली
—वर्ष 2014 से 2019 तक सांसद
ताकत...
—संगठन से नजदीकी
—बेदाग छवि
कमजोरी...
—समानरूप से लोगों तक पहुंच नहीं हो पाई
—कुछ विधायकों की दूरी
Published on:
22 Mar 2019 07:24 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
