
Mahavir Jayanti 2023: जयपुर। जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्मकल्याणक भगवान महावीर जयंती पर्व को लेकर पहली बार अलग-अलग राज्यों में असमंजस की स्थिति बनी है। दरअसल केंद्र सरकार के कैलेंडर में चार अप्रेल को महावीर जयंती बताई गई है। वहीं धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक भगवान महावीर स्वामी का जन्म चैत्र शुक्ल त्रयोदशी को है। जयपुर में महावीर जयंती के तहत सोमवार को सुबह यात्रा निकली, जिसमें भगवान महावीर के संदेशों को बताया गया। राजस्थान में तीन अप्रेल को जयंती के तहत अवकाश रहेगा। मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल में भी सोमवार को पर्व मनाया जाएगा। साथ ही अवकाश रहेगा। वहीं दिल्ली समेत अन्य राज्यों में चार अप्रेल मंगलवार को पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में दो दिन पर्व मनाया जाएगा।
इधर पीएमओ की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक जैन समुदाय के विभिन्न संगठनों और विधायक प्रताप सिंह सिंघवी की महावीर जयंती के अवकाश में आंशिक परिवर्तन की मांग को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय ने खगोल विज्ञान केन्द्र कोलकाता के साथ यह मामला उठाया। अंत में यह पुष्टि की है कि महावीर जयंती चार अप्रेल को है।
महावीर जयंती पर्व चैत्र शुक्ल त्रयोदशी को मनाया जाता है। जैन धर्म के पंचाग के अनुसार त्रयोदशी तिथि सोमवार को रहेगी। जबकि हिंदू धर्म के पंचाग के अनुसार उदयकालीन त्रयोदशी तिथि मंगलवार को रहेगी, इसलिए यह असमंजसता की स्थिति बन रही है। यह पर्व जैन धर्म का होने से अपनी तिथि के अनुसार धार्मिक महत्व माना गया है। त्रयोदशी तिथि सोमवार को सुबह 6.25 से शुरू होकर मंगलवार सुबह 8.06 बजे तक रहेगी। अन्य राज्यों में उदयकालीन त्रयोदशी को मानकर यानि कल मंगलवार को महावीर जयंती का अवकाश घोषित किया है।
ज्योतिषाचार्य पं.दामोदर प्रसाद शर्मा, निर्माता बंशीधर पंचाग
Updated on:
03 Apr 2023 10:20 am
Published on:
03 Apr 2023 09:42 am

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
