14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्राह्मण भी करेंगे शस्त्र पूजन, गणेशजी को न्योता

Parshuram Jayanti : गणेश निमंत्रण के साथ 15 दिवसीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव शुरू हुआ। पहले दिन मोती डूंगरी गणेशजी महाराज को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच निमंत्रण दिया गया और समारोह की सफलता के लिये गणपति की पूजा की।

2 min read
Google source verification
ब्राह्मण भी करेंगे शस्त्र पूजन, 15 दिन रंगत

ब्राह्मण भी करेंगे शस्त्र पूजन, 15 दिन रंगत

जयपुर। गणेश निमंत्रण के साथ 15 दिवसीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव शुरू हुआ। पहले दिन मोती डूंगरी गणेशजी महाराज को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच निमंत्रण दिया गया और समारोह की सफलता के लिये गणपति की पूजा की। संत महंतों ने एक स्टीकर का विमोचन भी किया। मुख्य समारोह 22 अप्रेल को होगा, इस दिन भगवान परशुराम जी का श्रृंगार पूजा अर्चना एवं महाआरती की जाएगी।

सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से राज्य स्तरीय भगवान परशुराम जयंती महोत्सव इस बार 15 दिवसीय होगा। पहले दिन गणेशजी को न्योता दिया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने सपत्निक नीलम मिश्रा और संत-महंतों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रथम पूज्य भगवान गणपति को निमत्रिंत किया। इस अवसर पर सांसद रामचरण बोहरा, विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा, सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा, महामण्डलेश्वर बालमुकुंदाचार्य उदासीन आश्रम के महंत प्रद्युम्न मुनि, सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य राजेश्वर, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने पूजा अर्चना कर गणेशजी को नियमंत्र दिया।

इसबार शस्त्र पूजन का कार्यक्रम भी
महासभा के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने बताया कि इसबार शस्त्र पूजन का कार्यक्रम भी होगा, जो पूरे देशभर में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही 22 अप्रेल को परशुरामजी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करवाई जाएगी। सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा बताया कि महोत्सव के तहत 18 अप्रेल को चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर महादेव मंदिर में महाआरती होगी। 20 अप्रेल को बनीपार्क में महासभा के प्रधान कार्यालय पर विचार गोष्ठी होगी, जिसमें भगवान परशुराम जी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व विषय पर चर्चा होगी। 21 अप्रेल को परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर रेलवे स्टेशन स्थित भगवान परशुराम सर्किल पर दीप प्रज्जवलन किया जाएगा। 22 अप्रेल को मुख्य समारोह में भगवान परशुराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी।

यह भी पढ़े : ग्रहों के राजा सूर्यदेव कल करेंगे राशि परिवर्तन, जानिए किस पर होगा क्या असर

‘ब्राह्मण रत्न’ सम्मान समारोह
उन्होंने बताया कि 23 अप्रेल को शस्त्र पूजन दिवस की शुरुआत होगी, इसके तहत देशभर में शस्त्र पूजन किया जाएगा। महोत्सव के तहत 24 से 29 अप्रेल तक प्रदेश के जिलों में शोभायात्रा व वाहन रैलियां आयोजित की जाएगी। 30 अप्रेल को भगवान परशुराम जयंती समारोह के तहत जयपुर में ‘ब्राह्मण रत्न’ सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया है। सम्मान समारोह में समाजसेवी, प्रशासनिक अधिकारी, साहित्यकार, व्यवसायी, चिकित्सा, शिक्षा शास्त्री सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली लब्ध प्रतिष्ठित ब्राह्मण प्रतिभाओं को सम्मानित किया जायेगा।