8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

LPG Cylinder Price : महंगाई की मार, राजस्थान में एलपीजी गैस सिलेंडर महंगा, ये हैं नई रेट

LPG Cylinder Price Hike : मार्च महीने के शुरुआत में ही लोगों को महंगाई का झटका लगा है। एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा हो गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 23.50 रूपए की बढ़ोतरी की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 1 Mar 2024, 9:27 AM IST

__lpg_cylinder_.jpg

LPG Cylinder Price Hike : मार्च महीने के शुरुआत में ही लोगों को महंगाई का झटका लगा है। एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा हो गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 23.50 रूपए की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद राजस्थान के विभिन्न शहरों में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव हुआ है।

राजस्थान के प्रमुख शहरों में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें आज से प्रभावी हो गई हैं। जयपुर में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर 1818 रूपए का मिलेगा। वहीं जोधपुर में 1830 , उदयपुर में 1894.50, कोटा में 1860 , बीकानेर में 1852 . 50 , श्रीगंगानगर में 1883 में मिलेगा। राजस्थान में सबसे ज्यादा कीमत का कमर्शियल गैस सिलेंडर प्रतापगढ़ शहर में 1933 का मिलेगा

यह भी पढ़ें : भजनलाल सरकार में पहली बार प्रभारी सचिवों की नियुक्ति, जानें कौन-कहां?

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम यथावत
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। फरवरी के महीने में भी घरेलू सिलेंडर के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ था। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बात करें तो इसमें बीते वर्ष 30 अगस्त को अंतिम बार बदलाव हुआ था। इसके बाद से 14 किलो वाले सिलेंडर के भाव स्थिर बने हुए हैं। अभी घरेलू एलपीजी सिलेंडर जयपुर में 906. 50 रुपये में मिल रहा है।

यह भी पढ़ें : Good News : राजस्थान में RJS की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, इतने पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया