19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने अकबर को बताया चरित्रहीन

कहा- मीना बाजार में करता था ओछी हरकतें महाराणा प्रताप जयंती पर बोले मदन लाल सैनी

less than 1 minute read
Google source verification
BJP state president Madanlal Saini says, who will be central minister

bjp

महाराणा प्रताप जयंती पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने मुगल शासक अकबर को चरित्रहीन तक बता डाला।
प्रदेश भाजपा में महाराणा प्रताप जयंती पर आयोजित गुरुवार को कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने कहा कि कि महान तो महाराणा प्रताप ही थे। अकबर महान नही था। अकबर तो दुष्कर्मी था, जो मीना बाजार में जाता था गलत काम करता था। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि महाराणा प्रताप जैसे देशभक्त ने बड़े संकटों में कार्य किया। उस समय देश की जो परिस्थिति थी उस परिस्थिति में उन्होंने अपने मान-सम्मान का ध्यान ना रखकर, सुख-सुविधाओं का ध्यान ना रखकर देश के लिए संघर्ष किया। उन्होंने जंगल में रहना और घास की रोटी खाना स्वीकार किया, लेकिन उन्होंने पराधीनता स्वीकार नहीं की। इस प्रकार के चरित्र के बारे में देश की जनता को भी जानकारी मिलनी चाहिए। सैनी ने कहा कि देश को ज्ञात होना चाहिए कि जिसे सभी सुख-सुविधा प्राप्त थी उसने गुलामी को स्वीकार नहीं किया और संघर्ष करना स्वीकार किया।