30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महेन्द्र शांडिल्य अध्यक्ष व बलराम वशिष्ठ महासचिव निर्वाचित

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर चुनाव
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kamlesh Agarwal

•

Updated: 17 Dec 2022, 10:39 PM IST

Mahendra Shandilya elected president and Balram Vashisht general secretary

,

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, जयपुर के वार्षिक चुनाव में महेन्द्र शांडिल्य अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। इसी के साथ महासचिव पद पर बलराम वशिष्ठ चुने गए। चुनाव संचालन समिति के चुनाव अधिकारी दिनेश चन्द्र शर्मा (वशिष्ठ) ने बताया कि अध्यक्ष पद पर महेन्द्र शांडिल्य 542 मतों से विजयी हुए हैं। उनके निकटवर्ती उम्मीदवार प्रहलाद शर्मा को 1079 मत मिले। शांडिल्य इससे पहले भी एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं।

महासचिव पद पर बलराम वशिष्ठ और उपाध्यक्ष के दो पदों पर नरेन्द्र कुमार तिवाड़ी व श्रवण सैनी विजयी हुए। संयुक्त सचिव पद पर देवांग चतुर्वेदी चुने गए। वहीं कोषाध्यक्ष के पद पर हितेश मिश्रा, लाइब्रेरी सचिव पद पर प्रमिला शर्मा, संयुक्त लाइब्रेरी सचिव पद पर नरेन्द्र शर्मा व सामाजिक सचिव के पद पर शिल्पा शर्मा निर्वाचित हुए। गौरतलब है कि शुक्रवार को हुए बार एसोसिएशन चुनाव में 5259 मतदाताओं में से 4494 मतदाताओं ने वोट दिया था।

कार्यकारिणी के आठ पदों पर ये हुए निर्वाचित: मनीष सिंह तोमर, अभिषेक शर्मा, अंजनी कुमार शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, कमलेश शर्मा, जगदीश नागर, सतीश कुमार बलवदा व समीर शर्मा।

सबसे ज्यादा वोट देवांग कोचुनाव में सबसे ज्यादा वोट संयुक्त सचिव पद पर विजयी हुए देवांग चतुर्वेदी को मिले हैं। 4494 वोटों में से देवांग को 2386 वोट मिले हैं। उन्होंने 1346 वोटों से जीत हासिल की। जो इस चुनाव में सबसे बड़ी जीत है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग