20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मनीष सक्सेना ‘राष्ट्रीय प्राणी मित्र पुरस्कार 2021’ से सम्मानित

केंद्र सरकार के पशुपालन मंत्रालय ने दिया पुरस्कारकेंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी विकास मंत्री गिरीराज सिंह ने प्रदान किया पुरस्कारपूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह ने दी उपलब्धि के लिए बधाई

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Feb 17, 2021

मनीष सक्सेना 'प्राणी मित्र पुरस्कार 2021' से सम्मानित

मनीष सक्सेना 'प्राणी मित्र पुरस्कार 2021' से सम्मानित


केंद्र सरकार (Central Govt.) की ओर से पशु कल्याण (Animal Welfare) के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रदान किए जाने वाले 'जीव जंतु कल्याण एवं सुरक्षा पुरस्कार 2021 की श्रृंखला के तहत 'राष्ट्रीय प्राणी मित्र पुरस्कार 2021' के लिए World संगठन के निदेशक और एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया (Animal Welfare Board of India) के राज्य पशु कल्याण अधिकारी मनीष सक्सेना (State animal welfare officer Manish Saxena) का चयन किया गया है।
उन्हें यह पुरस्कार केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी विकास मंत्री गिरीराज सिंह,(Union Minister of Fisheries, Animal Husbandry and Dairy Development Giriraj Singh) एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया (Animal Welfare Board of India) के अध्यक्ष एवं केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव डॉ. एपी चौधरी और पशुपालन मंत्रालय के सचिव अतुल
चतुर्वेदी ने प्रदान किया। पुरस्कार स्वरूप मनीष सक्सेना को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। गौरतलब है कि World संगठन के निदेशक और एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया के राज्य पशु कल्याण अधिकारी मनीष सक्सेना पिछले दो दशकों से भी अधिक समय से वन्यजीव और पशु संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत हैं। केंद्र सरकार की ओर से जीव जंतु कल्याण एवं सुरक्षा पुरस्कार 2021 के चयन के लिए सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय चयन समिति का गठन किया गया था। इस समिति ने मनीष सक्सेना का चयन इस पुरस्कार के लिए किया है। गौरतलब है कि मनीष सक्सेना के पर्यावरण, वन्यजीव और पशु कल्याण के क्षेत्र में किए गए योगदान को देखते हुए उन्हें पूर्व में भी कई पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं तथा उन्हें वन विभाग का मानद् वन्यजीव प्रतिपालक एवं राज्य के विभिन्न जिलों में गठित पशुक्रूरता निवारण समितियों का सदस्य भी मनोनीत किया गया। वर्तमान में सक्सेना सदस्य, राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड राजस्थान सरकार एवं प्रदेश के राज्य पशु कल्याण अधिकारी, एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया, केंद्र सरकार के पद पर कार्यरत हैं । इसके अतिरिक्त वह केंद्र सरकार के वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो और पशुओं पर परीक्षण के नियंत्रण एवं पर्यवेक्षण के प्रयोजनार्थ समिति को भी अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इस उपलब्धि के लिए उन्हें प्रदेश के पूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह और एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं डॉ.एपी चौधरी ने बधाई दी।