जयपुर

जेल प्रहरी कर्मचारियों का मेस बहिष्कार स्थगित, जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन

पिछले आठ दिन से मेस का बहिष्कार कर रहे जेल प्रहरियों का अनशन बुधवार को समाप्त हो गया। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के प्रदेशाध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ ने जूस पिलाकर कार्मिकों का अनशन तुड़वाया।

less than 1 minute read
Jun 28, 2023
जेल प्रहरी कर्मचारियों का मेस बहिष्कार स्थगित, जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन

पिछले आठ दिन से मेस का बहिष्कार कर रहे जेल प्रहरियों का अनशन बुधवार को समाप्त हो गया। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के प्रदेशाध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ ने जूस पिलाकर कार्मिकों का अनशन तुड़वाया। राठौड़ ने बताया कि 21 जून से राज्य भर के जेल प्रहरी मेस का बहिष्कार करते हुए जेलों में कार्य कर रहे थे। अन्न त्याग के कारण करीब 1200 कार्मिक जिला अस्पतालों में भर्ती थे। बुधवार को डीजी जेल ने जेल प्रहरी के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की। इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा ने भी प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की और उनकी मांगों पर शीघ्र आदेश जारी किए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि ग्रेड पे से संबंधित प्रकरण का निपटारा खेमराज कमेटी में किया जाएगा। साथ ही बस पास, हार्ड ड्यूटी अलाउंस, रिस्क अलाउंस के आदेश भी शीघ्र जारी किए जाएंगे। इस संबंध में डीजी जेल से लिखित आश्वासन मिलने के बाद जेल प्रहरियों ने 15 दिन के लिए मेस बहिष्कार स्थगित करने का निर्णय लिया और धरना समाप्त किया।

Published on:
28 Jun 2023 08:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर