2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोतीडूंगरी गणेश जी मंदिर में मोदक झांकी आज… 14 हजार 500 किलो से अधिक सामग्री ली काम में

मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में गणेश जन्मोत्सव पर बुधवार को महंत कैलाश शर्मा के सान्निध्य में सवा लाख मोदकों की झांकी सजाई जाएगी। झांकी के दर्शन सुबह पांच बजे से होंगे। इस दिन बाहर का प्रसाद नहीं चढ़ेगा।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Shipra Gupta

Sep 13, 2023

msg294089779-20525.jpg

,,

जयपुर. मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में गणेश जन्मोत्सव पर बुधवार को महंत कैलाश शर्मा के सान्निध्य में सवा लाख मोदकों की झांकी सजाई जाएगी। झांकी के दर्शन सुबह पांच बजे से होंगे। इस दिन बाहर का प्रसाद नहीं चढ़ेगा। इस झांकी के मुख्य मोदक 251 किलो के 2 मोदक, 5 मोदक 51 किलो के, 21 मोदक 21 किलो के, 1100 मोदक 1.25 किलो के एवं अन्य छोटे मोदकों की झांकी होगी। भगवान श्री गणेश जी महाराज फूलों के झरोखे में विराजमान होंगे। शाम 6:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक नि:शुल्क मोदक प्रसाद वितरण होगा।

इतनी लगेगी सामग्री
प्रसाद को बनाने के लिए 2500 किलो घी, 3000 किलो बेसन, 9000 किलो शक्कर एवं 100 किलो के बीच में मेवे से लड्डू बनाए गए हैं। भगवान को विशेष मुकुट माणक एवं पन्न युक्त मुकुट धारण होगा। भगवान श्री गणपति को ध्रुपद गायन सबसे प्रिय है। इसी कारण भजन संध्या ध्रुपद गायन से प्रारम्भ होगी। यह कार्यक्रम 14 से 17 सितंबर तक शाम सात से रात नौ बजे तक आयोजित किया जाएगा।

गाजे बाजे के बीच निकली कलश यात्रा
सूरजपोल बाजार स्थित श्वेतसिद्धि विनायक गणेश मंदिर में महंत पं.मोहनलाल शर्मा के सान्निध्य में मंगलवार को नवकुल विदयालय गलता गेट से मंदिर तक 251 महिलाओं की अगुवाई में कलश यात्रा निकली। बुधवार सुबह आठ बजे शहनाई वादन से गणेश उत्सव कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इस मौके पर यज्ञ भी आयोजित होगा। गुरुवार सुबह 9.15 बजे गन्ने के रस से भक्त अभिषेक करेंगे। शुक्रवार को नवरत्न मुकुट, हीरे जवाहरात और मोतियों से श्रृंगार किया जाएगा। 18 सितंबर को दोपहर 2.15 बजे से सिंजारा मनाया जाएगा।