Monsoon Update 2024 : खुशखबर। आईएमडी ने औपचारिक तौर पर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के केरल पहुंचने की घोषणा कर दी है। वैसे तो मानसून 1 जून को केरल पहुंचता है पर इस साल अपने तय समय से तीन दिन पहले ही मानसून पहुंच गया है। इधर मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राजस्थान में 25 जून के इर्दगिर्द मानसून की एंट्री होगी। हालांकि अभी इसे लेकर कोई तारीख जारी नहीं की गई है। राजस्थान में आज 30 मई को नौतपा का छठा दिन है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार 1 जून से प्रदेश में हीटवेव का दौर कुछ थम सकता है। मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार 31 मई से राज्य के 11 जिलों में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है। बारिश-आंधी का यह दौर 2 जून तक जारी रह सकता है।