5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : कल से बदलेगा मौसम, 1-2 जून को भी इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Weather Update : मौसम विभाग का नया अलर्ट है कि 31 मई से मौसम अचानक पलट जाएगा। उत्तरी राजस्थान के कई जिलों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन, आंधी व हल्की बारिश होने की संभावना है। 1-2 जून को भी राज्य के पश्चिमी, उत्तरी भागों के कई जिलों में यह जारी रहेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 30 May 2024, 1:07 PM IST

Weather Update Weather will Change from Tomorrow Rajasthan these districts 1-2 June rain hailstorm IMD alert

Weather Update : कल से बदलेगा मौसम

Weather Update : मौसम बेहद तेजी के संग बदल रहा है। राज्य में एक जून से हीटवेव से राहत मिलने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग का नया अलर्ट है कि 31 मई से मौसम अचानक पलट जाएगा। अब एक जून से राजस्थान की जनता को लू और गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ 31 मई से सक्रिय होने की संभावना है। जिस वजह से उत्तरी राजस्थान के कई जिलों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन, आंधी व हल्की बारिश होने की संभावना है। 1-2 जून को भी राज्य के पश्चिमी, उत्तरी भागों के कई जिलों आंधी-बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। बुधवार को 48.2 डिग्री के साथ पिलानी प्रदेश का सर्वाधिक गर्म शहर रहा। उधर चिकित्सा विभाग के अनुसार प्रदेश में बुधवार तक हीट स्ट्रोक से 4 ही मौतें हुई हैं। 24 घंटे में हीट स्ट्रोक के 451 नए मरीज आए।

तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की होगी गिरावट

मौसम विज्ञानियों के अनुसार गुरुवार से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में और शुक्रवार से पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शुक्रवार को जयपुर, बीकानेर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में आंधी बारिश की संभावना है। वैसे अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से नीचे दर्ज होने की संभावना है।

31 मई से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

जयपुर मौसम केंद्र निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा कि 31 मई यानि की शुक्रवार से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 31 मई को राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन, आंधी व हल्की बारिश होने की संभावना है। आंधी-बारिश की गतिविधियां राज्य के पश्चिमी, उत्तरी भागों में कहीं-कहीं 1-2 जून को भी होने की प्रबल संभावना है। साथ ही विक्षोभ के प्रभाव से आगामी तीन-चार दिन राज्य के कुछ भागों में तेज सतही हवाएं 25-30 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है।

मौसम विभाग का अपडेट

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 15 से अधिक शहरों का पारा 45 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। गुरुवार को प्रदेश के 11 जिलों में आंधी और तेज हवा का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें -

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, राजस्थान में 4,400 लीटर देशी घी और 800 लीटर सरसों का तेल सीज