5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, राजस्थान में 4,400 लीटर देसी घी और 800 लीटर सरसों का तेल सीज

Rajasthan News : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। टीम ने करीब 4 हजार 400 लीटर देशी घी एवं 800 लीटर खाद्य तेल मिलावटी होने की आशंका पर सीज किया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 30 May 2024, 4:23 PM IST

Medical and Health Department Big Action Rajasthan 4 thousand 400 liters of Desi Ghee 800 liters mustard oil seized

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन

Rajasthan Newe : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार विभिन्न प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए करीब 4 हजार 400 लीटर देसी घी एवं 800 लीटर खाद्य तेल मिलावटी होने की आशंका पर सीज किया गया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग के अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा ने बताया कि सूरजपोल मंडी जयपुर में पंचशील इंडस्ट्रीज फर्म खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारा। यहां पर टैगोर ब्रांड का कच्ची घाणी का 808 लीटर सरसों तेल अमानक होने के संदेह पर सीज किया गया। इसी प्रकार गोकुल गाय का 418 लीटर घी अमानक होने की आशंका पर सीज किया गया।

एक्ट के तहत लिए गए सैंपल

एक्ट के तहत सभी के सैंपल भी लिए गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद शर्मा, नरेंद्र शर्मा पवन गुप्ता, लोकेश, रतन गोदारा एवं देवेंद्र आदि ने यह कार्यवाही की। एक अन्य कार्रवाई में विश्वकर्मा रोड नंबर 6 पर झंडेवालाज फर्म के यहां लगभग 4 ​हजार लीटर घी संदेह के आधार पर सीज करने की कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें -

Good News : राजस्थान में राशन की दुकानों पर जल्द मिलेंगे रसोई गैस सिलेंडर