Good News : राजस्थान में राशन की दुकान पर जल्द रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा। इन राशन की दुकानों पर 2 किलो से 5 किलो के LPG सिलेंडर बेचने की कवायद शुरू हो गई है। पायलट प्रोजेक्ट तहत अभी जयपुर समेत 5 जिलों से LPG सिलेंडर बिक्री की जाएगी। इन 5 जिलों में जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर और सीकर शामिल हैं। सफलता मिलने पर पूरे राजस्थान में इसे लागू किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को एक प्रस्ताव में विभाग से सिलेंडर दुकानों पर बेचने की पेशकश की गई है। इस पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने सभी DSO को पत्र लिखकर दुकान संचालकों से प्रस्ताव मांगे हैं।