5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? जानिए आया IMD का नया अपडेट

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में 6 नवम्बर से 19 नवंबर तक कैसा मौसम रहेगा, IMD ने नई भविष्यवाणी जारी की है। वहीं जानिए दीपावली को मौसम कैसा रहेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 5 Nov 2026, 9:31 PM IST

rajasthan weather update diwali check out latest update from imd

rajasthan weather update diwali : प्रतीकात्मक फोटो एआइ से बनाया गया है।

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में 6 से 19 नवंबर तक मौसम कैसा रहने वाला है इसका पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान राजस्थान में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने, अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री अधिक रहने और न्यूनतम तापमान सामान्य के आस-पास रहने की संभावना है। पहले और दूसरे सप्ताह के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में वर्षा सामान्य से कम रहने की संभावना है। वहीं आगामी एक सप्ताह में तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है। IMD के अनुसार 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक राज्य में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। इस दौरान पश्चिमी राजस्थान में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। राज्य में पिछले सप्ताह के दौरान दीर्घावधि वर्षा के औसत से 115 प्रतिशत अधिक दर्ज की गई। इस दौरान राजस्थान में सामान्य वर्षा 0.9 एमएम के मुकाबले 1.9 एमएम बारिश दर्ज की गई जो कि सामान्य से 115 प्रतिशत अधिक रही। वहीं पूर्वी राजस्थान में सामान्य वर्षा 0.8 एमएम के मुकाबले 4.2 एमएम बारिश दर्ज की गई जो कि सामान्य से 398 प्रतिशत अधिक रही। मौसम विभाग ने राज्य में दीपावली तक मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 4 डिग्री सेल्सियस ऊपर और अधिकतम तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किए जा रहे हैं। आने वाले 3-4 दिन तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। 5 नवंबर को राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर का 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जैसलमेर का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जोधपुर शहर का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चूरू का 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार राजस्थान में सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू का 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फतेहपुर का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सीकर का 13.2, सिरोही का 13.4 और भीलवाड़ा का 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

जयपुर में आज मौसम था सुहावना

जयपुर में आज सुबह मौसम बेहद सुहावना था। दिन बढ़ने के साथ साथ मौसम में कुछ गरमी आ गई थी। आसमान पूरी तरह साफ था। आज जयपुर का अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम 19°C रहने की संभावना है। रात 9 बजे तापमान 24°C दर्ज किया गया। वहीं बुधवार दिनभर मौसम साफ रहा और धूप रही। तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होने से गर्मी महसूस हुई। अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री चढ़कर 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि शाम को हल्की ठंडक रही। रात में यहां न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले एक सप्ताह तक आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। इस दौरान दिनभर धूप रहने और कुछ शहरों के अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है।