युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी महासचिव विकास चिकारा और सह प्रभारी ज्ञानेश शुक्ला की ओर से जारी निलंबन आदेश में 12 जिलाध्यक्षों के नाम शामिल हैं। इनमें राजसमंद के चिराग पालीवाल, जालोर के विकास मंजू, बीकानेर के राजेश गोदारा, बारां के रामेश्वर बैरवा, बांसवाड़ा के पृथ्वीराज मालवीय, डूंगरपुर के अरविंद यादव, बीकानेर शहर के रामदयाल बेनीवाल, प्रतापगढ़ के मोहम्मद शकील, बालोतरा के सुरेश माली, डीग के हसन खान, चूरू के आसिफ खान और ब्यावर के प्रवीण सिखवाल शामिल हैं।