1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi INDIA Bloc Rally: दिल्ली में भाजपा-कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, 10 हजार जवान तैनात; कई रास्ते ब्लॉक, पढ़ें ट्रैफिक अपडेट

Delhi INDIA Bloc Rally 2026: राजधानी में आज दो अलग-अलग राजनीतिक आयोजनों के कारण सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। कहीं ड्रोन से निगरानी हो रही है तो कहीं बैरिकेडिंग के जरिए आवाजाही नियंत्रित की जा रही है। दिल्ली आने-जाने वालों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जानना बेहद जरूरी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manoj Vashisth

•

Updated: 1 Nov 2026, 10:36 AM IST

Delhi INDIA Bloc Rally

Delhi INDIA Bloc Rally : दिल्ली में आज दो राजनीतिक मार्च, एक तरफ INDIA गठबंधन तो दूसरी ओर BJP की पदयात्रा; घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक अपडेट (फोटो सोर्स: ANI)

Delhi INDIA Bloc Rally: देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को राजनीतिक गतिविधियों के चलते सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बड़े पैमाने पर बदली हुई है। रामलीला मैदान में कांग्रेस के नेतृत्व वाले INDIA गठबंधन की रैली और पश्चिमी दिल्ली में भाजपा की पदयात्रा को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। करीब 10 हजार पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों की तैनाती के साथ संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। आम लोगों के लिए भी कई जरूरी दिशा-निर्देश जारी हुए हैं।

समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के मध्य और नई दिल्ली क्षेत्रों में लगभग 10 हजार पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। इनमें दिल्ली पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF), CRPF और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवान शामिल हैं। अकेले रामलीला मैदान और उसके आसपास 4 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।

Delhi Traffic Update: 250 कैमरों और AI तकनीक से रखी जाएगी नजर

सुरक्षा व्यवस्था को दो स्तरों में बांटा गया है। पहला सुरक्षा घेरा मिंटो ब्रिज से रामलीला मैदान तक प्रस्तावित मार्च के रास्ते पर रहेगा, जबकि दूसरा आयोजन स्थल के आसपास बनाया गया है। पूरे क्षेत्र में करीब 250 CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है। इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित फेस रिकग्निशन सिस्टम और ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

मध्य दिल्ली के डीसीपी रोहित राजबीर ने बताया कि पुलिस आयोजकों के साथ मिलकर सुरक्षा प्रबंधन कर रही है। कार्यक्रम स्थल पर अलग-अलग घेरे बनाए गए हैं और उनके बीच आने-जाने वाले रास्तों पर भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। स्वयंसेवक, सिविल डिफेंस और स्थानीय संगठनों के सदस्य भी भीड़ नियंत्रण में सहयोग करेंगे।

Ramlila Maidan Rally: विपक्ष के कई बड़े नेता होंगे शामिल

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली सुबह 11 बजे शुरू होने का कार्यक्रम है। सांसद पहले संविधान क्लब में एकत्र होंगे और दोपहर 12 बजे मिंटो रोड-Connaught Place जंक्शन से रैली स्थल की ओर बढ़ेंगे। इसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी, हेमंत सोरेन, रेवंत रेड्डी, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव सहित कई प्रमुख नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

Delhi Police Security: पश्चिमी दिल्ली में भी बदलेगा यातायात

भाजपा की पदयात्रा सुबह 11:30 बजे हरि नगर बस डिपो से शुरू होकर तिलक नगर मेट्रो स्टेशन तक जाएगी। इसमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, हर्ष मल्होत्रा, बांसुरी स्वराज और अन्य नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, मध्य दिल्ली में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे। वहीं पश्चिमी दिल्ली में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। जेल रोड पर लाजवंती चौक से तिलक नगर के बीच जरूरत पड़ने पर दोनों ओर का यातायात अस्थायी रूप से रोका जा सकता है।

ITO, दिल्ली गेट, राजघाट, अजमेरी गेट, बाराखंभा रोड और तुर्कमान गेट समेत कई स्थानों पर ट्रैफिक नियंत्रित किया जाएगा। BSZ मार्ग, जेएलएन मार्ग, मिंटो रोड और कनॉट प्लेस के आसपास भी जाम की आशंका है। DTC बसों के कुछ मार्गों पर भी नियंत्रण रहेगा।

अस्पताल जाने वाले रास्तों पर विशेष व्यवस्था

राहत की बात यह है कि रविवार को पूरे शहर में बंदी या दिल्ली मेट्रो स्टेशनों को बड़े पैमाने पर बंद करने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। पैदल आवाजाही सामान्य रूप से जारी रहेगी। वहीं LNJP और जीबी पंत अस्पताल जाने वाली आपातकालीन सेवाओं के लिए विशेष रास्ते खुले रखने की व्यवस्था की गई है।