2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News : राजस्थान में यूजी-पीजी कालेजों में छात्राओं के लिए 30 फीसद सीट रहेगी आरक्षित, आदेश जारी

Good News : उच्च शिक्षा विभाग ने सभी कॉलेज और निदेशालय को आदेश जारी किए हैं कि राजस्थान में यूजी-पीजी कालेजों में छात्राओं के लिए 30 फीसद सीट आरक्षित रहेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 20 May 2024, 11:14 AM IST

UG-PG Colleges 30 Percent Seats Reserved for girl Students Higher Education Department issued orders

यूजी-पीजी कालेजों में छात्राओं के लिए 30 फीसद सीट रहेगी आरक्षित

Good News : छात्राओं के लिए खुशखबर। अब छात्राओं को को-एजुकेशन कालेजों में 30 फीसद आरक्षण मिलेगा। यानि की 30 फीसद सीटों पर छात्राओं का एडमिशन मिलेगा। राज्य के यूजी-पीजी सहशिक्षा (को-एजुकेशन) कॉलेज में सत्र 2024-25 से 30 प्रतिशत सीट छात्राओं के लिए आरक्षित रहेंगी। इन सीट पर छात्राओं को दाखिले मिलेंगे। छात्रों को 70 प्रतिशत सीट पर ही प्रवेश दिए जाएंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी कॉलेज और निदेशालय को इस आशय के आदेश भिजवाए हैं। राज्य के 551 सरकारी कॉलेज में 300 से ज्यादा सहशिक्षा के हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने सह शिक्षा कॉलेज में छात्राओं के दाखिलों के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का आदेश भेजा है।

दाखिले जून में शुरू होंगे

कार्मिक विभाग के विभिन्न सेवा नियमों में सीधी भर्ती-2011 आदेश के तहत यह व्यवस्था की गई है। यूजी-पीजी कॉलेज में सत्र 2024-25 के तहत प्रथम वर्ष और पीजी प्रीवियस कोर्स में दाखिले जून में शुरू होंगे। फिलहाल प्रवेश कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें -

RBSE : राजस्थान बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट कल दोपहर 12.15 बजे होगा घोषित, जानें और अपडेट