2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RBSE : राजस्थान बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट कल दोपहर 12.15 बजे होगा घोषित, जानें और अपडेट

RBSE 12th Result Tomorrow : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से आया बड़ा अपडेट। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कल 20 मई को दोपहर 12.15 बजे 12वीं का रिजल्ट घोषित करेगा। इस बार तीनों ग्रुप का रिजल्ट एकसाथ जारी किए जा रहे हैं। जानें और अपडेट
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 19 May 2024, 5:22 PM IST

Rajasthan Board of Secondary Education 12th Result will be Declared Tomorrow at 12.15 PM know More Updates

राजस्थान बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट कल दोपहर 12.15 बजे होगा घोषित

RBSE 12th Result Tomorrow : इंतजार खत्म हुआ। कल सोमवार 20 मई को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के विज्ञान, कला और कॉमर्स का रिजल्ट दोपहर 12.15 बजे आएगा। इसके लिए बोर्ड प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड तीनों ग्रुप का रिजल्ट एकसाथ जारी करने जा रहा है। अब तक बोर्ड विज्ञान-कॉमर्स के नतीजे एकसाथ जारी करता था। उसके बाद कला वर्ग का रिजल्ट अलग घोषित करता था। इस बार के आंकड़ों के अनुसार करीब 9 लाख छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी थी। 12वीं कक्षा का रिजल्ट RBSE बोर्ड की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी होंगे।

एक साथ आएगा रिजल्ट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि 12वीं कक्षा का रिजल्ट संभागीय आयुक्त महेश चन्द्र शर्मा जारी करेंगे। इस बार विज्ञान, कला और कॉमर्स तीनों के रिजल्ट एक साथ घोषित किया जाएगा। इससे पहले कोरोना काल में तीनों विषयों का एक साथ रिजल्ट आया था।

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in या ajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं। होमपेज पर आरबीएसई 12वीं बोर्ड रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। फिर एक टैब खुलेगा। जिसमें अपनी डिटेल्स (रोल नंबर, डीओबी) दर्ज करें सबमिट’ पर क्लिक करें। इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। जिसे आप डाउनलोड कर अपना प्रिंटआउट ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें -

JEE Advanced 2024 : 26 मई को होगी एडवांस्ड परीक्षा, ये टिप्स चयन में हो सकते हैं मददगार