Ajmer Cat Murder Case : अक्सर पारिवारिक अथवा अन्य विवादों में पुलिस को शिकायत देने और मदद मांगने से हटकर सोमवार को अनूठा मामला सामने आया। पहाड़गंज निवासी युवक ने बिल्ली की ‘हत्या’ के मामले में उसके बच्चों को लेकर एसपी देवेंद्र कुमार विश्नोई के कार्यालय में उपस्थित होकर वन्य जीवों पर क्रूरता के खिलाफ शिकायत सौंपी। पहाड़गंज निवासी मनीष कुमार सोमवार सुबह कलक्ट्रेट स्थित एसपी कार्यालय पहुंचा। उसके साथ बिल्ली के चार बच्चे भी थे।