
- मुहाना आलू-प्याज मंडी में भी सस्ते बिके आलू-प्याज
जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज भी गिरावट का दौर रहा। आज मंडी में गाजर सस्ती होकर 20 से 30 रुपए के बीच तो फूल गोभी भी और सस्ती हुई। आज फूल गोभी के दाम 10 से 14 रुपए के बीच बोले गए। वहीं टमाटर भी सस्ता बिका। आज टमाटर के दाम 10 से 20 रुपए के बीच रहे। इनके अलावा अन्य सब्जियां भी सस्ती बिकीं। केवल मटर फली ही महंगी बिकी। आज मटर फली के दाम 125 से 130 रुपए के बीच रहे। दूसरी ओर मुहाना मंडी स्थित आलू प्याज मंडी में आज भी गिरावट का दौर रहा। आज थोक मंडी में आलू के दाम 8 से 15 रुपए के बीच रहे तो प्याज के दाम भी आज 8 से 16 रुपए के बीच रहे। लहसुन के दाम आज स्थिर रहे। आज लहसुन के दाम 25 से 80 रुपए के बीच बिका। मुहाना थोक मंडी में आज सब्जियों के भाव इस प्रकार रहे।
मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव
टमाटर हाइब्रिड 17 से 20 रुपए
टमाटर देसी 10 से 15 रुपए
मटर 125 से 130 रुपए
मिर्ची 15 से 18 रुपए
बारीक मिर्च 22 से 24 रुपए
फूल गोभी 10 से 14 रुपए
पत्ता गोभी 12 से 18 रुपए
करेला 30 से 35 रुपए
शिमला मिर्च 35 से 40 रुपए
नींबू 22 से 25 रुपए
लोकी 15 से 20 रुपए
भिंडी 38 से 50 रुपए
अदरक 54 से 55 रुपए
ग्वार फली 40 से 50 रुपए
बैंगन 15 से 20 रुपए
कद्दू 13 से 15 रुपए
खीरा पॉलीहाउस 15 से 20 रुपए
तुरई 20 से 25 रुपए
टिंडा 45 से 50 रुपए
गाजर 20 से 30 रुपए
मूली 10 से 15 रुपए
- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ, मुहाना टर्मिनल मार्केट
---------------------------------------
आलू-प्याज के भाव स्थिर
आलू 8 से 15 रुपए
प्याज 8 से 16 रुपए
लहसुन 25 से 80 रुपए
- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर
Published on:
07 Nov 2025 12:22 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
