scriptकेन्द्र और राज्य सरकार अलग-अलग, हो गया बंटाधार, जहां कांग्रेस सरकार वहां नहीं बन पा रहे नेशनल हाइवे | National highway central government rajasthan congress government news | Patrika News
जयपुर

केन्द्र और राज्य सरकार अलग-अलग, हो गया बंटाधार, जहां कांग्रेस सरकार वहां नहीं बन पा रहे नेशनल हाइवे

केन्द्र और राज्यों में अलग-अलग राजनीतिक दलों की सरकार होने का असर अक्सर योजनाओं के क्रियांवयन पर, नेशनल हाइवे में पिछड़ रहे कांग्रेस शासित प्रदेश, राजस्थान के मुकाबले एमपी और छत्तीसगढ़ के बुरे हाल

जयपुरNov 19, 2019 / 08:31 pm

pushpendra shekhawat

केन्द्र और राज्य सरकार अलग-अलग, हो गया बंटाधार, जहां कांग्रेस सरकार वहां नहीं बन पा रहे नेशनल हाइवे

केन्द्र और राज्य सरकार अलग-अलग, हो गया बंटाधार, जहां कांग्रेस सरकार वहां नहीं बन पा रहे नेशनल हाइवे

शादाब अहमद / नई दिल्ली. केन्द्र और राज्यों में अलग-अलग राजनीतिक दलों की सरकार होने का असर अक्सर योजनाओं के क्रियांवयन पर दिखता रहा है। ऐसा ही कुछ नेशनल हाइवे ( National Highway ) निर्माण में पिछले डेढ़ साल में देखने को मिला है। राजस्थान ( Rajasthan ), मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ( Congress ) को सत्ता में आए हुए एक साल होने का आ गया है। इस दौरान तीनों ही प्रदेशों में नेशनल हाइवे निर्माण कार्यों की गति गिर रही है।
देश भर में नेशनल हाइवे निर्माण कार्य पिछले पांच साल में तेजी से हुए। प्रतिदिन 11 किलोमीटर से बढक़र यह 22 किलो मीटर तक पहुंचे। नेशनल हाइवे के मामले में पिछड़े राजस्थान को केन्द्र व राज्य में भाजपा सरकार ( BJP Government ) होने का फायदा बखूबी मिला और हाइवे निर्माण परवान चढ़ गया।
राजस्थान में 2016-17 में 1,125 किलो मीटर लंबाई का तक नेशनल हाइवे तैयार किया गया। इसके अगले साल इसमें मामूली गिरावट आई, लेकिन राजस्थान में सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस सरकार ( Congress Government ) आई। उसके बाद नेशनल हाइवे निर्माण कार्य लगातार धीमे होते चले गए।
पिछले डेढ़ साल के दौरान राजस्थान में 1177 किलो मीटर लंबाई का नेशनल हाइवे तैयार हो सका है। इसी तरह के हाल मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहे हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( CM Ashok Gehlot ) केन्द्र की कुछ योजनाओं में बजट कटौती को लेकर भाजपा की केन्द्र सरकार ( Central Government ) के खिलाफ बयान भी दे चुके हैं।
भाजपा शासित कुछ राज्य भी पिछड़े
भाजपा शासित गुजरात, हरियाणा, बिहार जैसे कुछ प्रदेशों में भी नेशनल हाइवे निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार हुई है। इनमें गुजरात और हरियाणा में नेशनल हाइवे निर्माण पर पहले बहुत काम हो चुका है, जिसकी वजह से काम की रफ्तार कम हुई है।
विभिन्न राज्यों में नेशनल हाइवे निर्माण की स्थिति (किलोमीटर में निर्माण)

प्रदेश ——– 2014-15 — 2015-16 —- 2016-17—-2017-18 — 2018-19 —- 2019-20 में अब तक
राजस्थान —– 853 ——- 1,063 ——- 1,125 —–1,075 ——- 728 ———- 449
मध्यप्रदेश —— 335 ——- 306 ——- 475 ——- 594 ——— 829 ———- 356
छत्तीसगढ़ —- 307 ——– 327 ——- 483 ——- 522 ——— 397 ———– 114
गुजरात ——- 139 ——— 277 ——– 86 ——- 189 ——— 303 ———— 84
हरियाणा ——- 86 ———- 170 ——- 369 ——- 290 ——– 226 ——- —– 96
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो